फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a Man arrested after molesting female Manager in hotel at Bareilly

रात में होटल के कमरे में अकेली थी महिला मैनेजर, अचनाक हुआ कुछ ऐसा सह ना पाई

Thu, 25 Jan 2018 10:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Jan 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
a Man arrested after molesting female Manager in hotel at Bareilly
फाइल फोटो
इंश्योरेंस कंपनी की महिला मैनेजर रात में होटल के कमरे में अकेली थी। इसी दौरान महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि पीड़िता सह ना पाई। घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। आयकर भवन के पास स्थित एक होटल के कमरा नंबर 212 में ठहरी इंश्योरेंस कंपनी की एक महिला मैनेजर से बैरे ने अश्लील हरकत की तो हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद महिला अधिकारी चिल्लाती हुई रिसेप्शन तक पहुंची और पुलिस हेल्पलाइन पर फोन किया। होटल पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी बैरे को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर कोतवाली में छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को आरोपी बैरे को जेल भेज दिया गया। लखनऊ के पुराने महानगर में रहने वाली महिला इश्योरेंस कंपनी के हेल्प सेक्शन में काम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने बॉस के साथ बरेली आईं थी। होटल में महिला अधिकारी कमरा नंबर 212 में ठहरी हुई थीं, जबकि उनके बॉस को कमरा नंबर 211 दिया गया था। महिला के मुताबिक मंगलवार रात करीब 10:30 बजे उन्होंने कमरे में ही खाना मंगाया था। 

a Man arrested after molesting female Manager in hotel at Bareilly
होटल का बैरा रवि कुमार करीब 11:15 बजे कमरे में बर्तन लेने के लिए आया था। इसी बीच उसने उन्हें अचानक दबोच लिया और अश्लील हरकत शुरू कर दी। किसी तरह महिला उससे छूटकर चिल्लाती हुई रिसेप्शन तक पहुंची। 

शोरशराबा हुआ तो उसके बॉस भी आ गए। इसके बाद फोन करके यूपी 100 को बुलाया गया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। होटल स्टाफ ने बाकरगंज निवासी बैरे रवि कुमार को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर बैरे रवि को जेल भिजवा दिया गया है।

पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस के मुताबिक महिला का होंठ सूजा हुआ था और उससे खून निकल रहा था। महिला के मुताबिक बैरे ने उन्हें दबोचने के बाद होंठ चबा डाला था। लेकिन कोतवाली पुलिस ने जब मेडिकल कराने के लिए कहा तो महिला ने इंकार कर दिया। 

बैरे ने अपने बयान में कहा कि जब वह खाना देने के लिए कमरे में गया था तो महिला के बॉस कमरे में मौजूद थे, लेकिन जब बर्तन लेने के लिए कमरे में पहुंचा तो वह अकेली थी। कमरे में रोशनी भी कम थी। इसी दौरान उसने महिला को दबोच दिया। पीड़ित महिला ने फोन पर बताया कि उन्होंने 21 दिसंबर 2017 को बीमा कंपनी ज्वाइन की थी। ज्वाइनिंग के बाद यह उनकी पहली विजिट थी। डीडीपुरम स्थित कंपनी के ब्रांच मैनेजर से उन्हें मुलाकात करनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed