फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A KERALA GIRL GANGRAPED a police man also included

11वीं की छात्रा से महिला ने हर रात करवाया घिनौना काम, पुलिस वाले की शर्मनाक करतूत

Wed, 17 Jan 2018 08:17 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
A KERALA GIRL GANGRAPED a police man also included
फाइल फोटो
11वीं की छात्रा को उसकी रिश्तेदार एक महिला ने अपने जाल में फंसाया और उससे ऐसा घिनौना काम कराया कि जिसने भी सुना उसके ही होश उड़ गए। पुलिसकर्मी भी इस घिनौने काम में शामिल थे। 
विज्ञापन


घटना केरल की है। अलप्‍पुझा जि‍ले के पुनाप्‍परा इलाके में रहने वाली एक 11वीं की छात्रा से कई महीने तक दुष्कर्म किया गया। पुलिसकर्मियों ने भी पीड़िता को हवस का शिकार बनाया। 
विज्ञापन


शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी और दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल पीड़िता को उसकी एक महिला रिश्तेदार ने लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। अथिरा नाम की महिला का पीड़िता के घर आना-जाना था। पिछले कुछ समय से महिला पीड़िता के घर किसी भी समय पहुंच जाती थी और उसे लेकर चली जाती थी।

A KERALA GIRL GANGRAPED a police man also included
पुलि‍स अधीक्षक सुरेंद्रन के मुताबिक महिला उसे होटलों में ले जाती थी। जब पड़ोसियों को महिला पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 

पूछताछ में पता चला कि महिला पीड़िता से देहव्यापार कराती थी। पीड़िता का दो पुलिसकर्मियों ने भी यौन उत्पीड़न किया। मरारीकुलम थाने में तैनात एक सब-इंस्‍पेक्‍टर और सीनि‍यर पुलि‍स अधि‍कारी नेल्‍सन थॉमस ने भी पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया। 

इसके अलावा छात्र और ड्राइवर भी यौन शोषण करते थे। पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया है। नेल्‍सन थॉमस तो बंगलुरु से पकड़ा गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को आश्रय गृह में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed