ड्रग्स की लत में पति हुआ अंधा, 7 दोस्तों से किया पत्नी की इज्जत का सौदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए इस कदर अंधा हो गया कि उसने पति- पत्नी के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को तार-तार किया है। मामला चंदीगढ़ के लुधियाना का है। यहां एक युवक ने ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे की जरूरत के चलते कथित तौर पर अपनी पत्नी की इज्जत को सात दोस्तों को बेचा है। जिन पर महिला ने बलत्कार करने और न्यूड तस्वीरें खींचने का आरोप लगाया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जून में महिला द्वारा मामले की शिकायत करने पर दाखा पुलिन ने जांच करके सातों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। इसके साथ ही पीड़ित महिला के पति पर आईपीसी की धारा 120 B (अपराधिक साजिश) का मामला दर्ज किया गया है।
पढ़ें- आधी उम्र के छात्र की मोहब्बत में शिक्षिका ने उठाया खौफनाक कदम
यौन उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने पुलिस में की शिकायत
मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी साल जून महीने में महिला के द्वारा मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें 22 वर्षीय महिला ने आरोपी पति पर आरोप लगाया है कि वह ड्रग्स एडिक्ट है। और उसने पैसे के लिए गांव के ही सात दोस्तों से पत्नी की इज्जत का सौदा किया।
पीड़ित महिला की शादी 2011 में हुई है जिससे उनको एक लड़का भी है। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि युवक के सातों दोस्तों ने महिला के साथ रेप किया और उसकी न्यूड तस्वीरें भी क्लिक की थी, जिनके बल पर आरोपियों ने अपनी हवस की भूख को मिटाने के लिए लगातार महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपियों के यौन उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।