{"_id":"59b65c874f1c1bf17f8b5dd2","slug":"a-car-driver-stabs-to-toll-operator-after-he-refuses-to-pay-toll-at-bandra-worli-sea-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल मांगने पर कार ड्राइवर ने दिखाई गुंडागर्दी, टोल कर्मी पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल मांगने पर कार ड्राइवर ने दिखाई गुंडागर्दी, टोल कर्मी पर चाकू से किया हमला
amarujala.com- presented by: आनंद
Updated Mon, 11 Sep 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल मांगने पर एक टोल कर्मी के ऊपर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। विवाद टोल भुगतान न करने से शुरू हुआ। जिसके बाद कार में बैठे व्यक्ति और टोल कर्मी के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना बांद्रा-वरली लिंक के टोल की है। यहां टोल मांगने पर दो कार सवार व्यक्तियों ने मिलकर टोल कर्मी को न केवल जमकर पीटा बल्कि धारदार हथियार से उस पर हमला किया और जान लेने की कोशिश की।
अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे की खबर के अनुसार रविवार शाम को एक इनोवा कार वरली के ओर बहुत तेजी से आ रही थी। टोल के लिए टोल कर्मी चव्हाण ने जब हाथ देकर रोकने का इशारा किया तो कार चालक ने अपनी कार नहीं रोकी । जिसके बाद चव्हाण अपने बूथ से निकलकर आया और बीच रास्ते पर खड़ा होकर कार रोकने का इशारा करने लगा। कार चालक ने चव्हाण के बहुत करीब लाकर अपनी कार को रोका और कार से उतरकर चव्हाण को जमकर पीटने लगे।
देखते ही देखते दोनों आरोपियों ने कार से घारदार हथियार निकाला और चव्हाण को जान लेने के इरादे से हमला किया । जिसके कारण चव्हाण के पेट पर गंभीर घाव आ गए । फिलाहल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।