फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a Bride fled after some hours of marriage in Moradabad

वाहन चोर जीजा ने कराया था रिश्ता, सुहागरात से पहले ही किया ऐसा कारनामा हर कोई हैरान

Tue, 30 Jan 2018 11:57 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
a Bride fled after some hours of marriage in Moradabad
फाइल फोटो
शादी ‌के बाद ससुराल पहुंचने से पहले ही दुल्हन ने ऐसा कारनामा किया कि हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। हरियाणा के युवक को शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह के लोगों की ‘कुंडली’ खंगाल कर गिरोह के सदस्यों पर शिकंजा कस दिया है। 

खुलासा हुआ है कि गिरोह का सरगना अमरोहा का युवक है, जो वर्तमान में युवकों की शादी कराने का झांसा देकर ठगी करता है। हरियाणा के युवक से ठगी में आरोपी ने अपने वाहन चोर दोस्त की साली को लुटेरी दुल्हन बनाया था। 
विज्ञापन


एसएसआई सिविल लाइन संजय धीर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि गिरोह का सरगना अमरोहा के रायपुर का रहने वाला मंसूर उर्फ सोनू है। उसकी दोस्ती पड़ोस में ही रहने वाले कासिम से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कासिम वाहन चोर है, उसके खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोप है कि मंसूर ने युवकों को शादी का झांसा देकर ठगी की वारदात करने के लिए कासिम के जरिए उसकी साली गुलशन को बुलाया। 
 

a Bride fled after some hours of marriage in Moradabad
फाइल फोटो
कासिम ने गुलशन के परिजनों को बताया कि वह शादी का रिश्ता तय कराने के लिए गुलशन को 19 जनवरी को अपने साथ ले जा रहा है, लड़के  पक्ष के लोग उसे देखने आ रहे हैं। परिजनों ने भी कासिम पर विश्वास कर गुलशन को उनके साथ भेज दिया। 

इसके बाद कासिम ही गुलशन को अपने साथ मुरादाबाद लेकर आया और हरियाणा के युवक से ठगी करने के लिए उसे दुल्हन बनने का नाटक करने के लिए कहा। वारदात के बाद कासिम ने फोन कर गुलशन के परिजनों को बताया था कि लड़के पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया है, गुलशन उसके ही पास रायपुर में है। 

तीन दिन बाद परिजनों को गुलशन और कासिम द्वारा लुटेरी दुल्हन गिरोह में शामिल होने का पता चला। बता दें कि सोनीपत निवासी वीरेंद्र सिंह को शादी का झांसा देकर लुटेरी दुल्हन के गिरोह के सदस्यों ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए थे। 

19 जनवरी को शादी भी करवा दी थी। शादी के बाद ससुराल जाते वक्त रास्ते में ही कार सवार गुलशन ने पेट में दर्द का बहाना बनाकर भाग गई थी। इस मामले में गुलशन, कासिम, मंसूर और कुलदीप की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed