फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   70 year old lynched by a group over a complaint of theft he had lodged against some of them

बुजुर्गा ने दर्ज करवाया चोरी का मामला, आरोपियों ने पीट-पीटकर ले ली जान

Sun, 13 Jan 2019 12:28 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वसाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वसाई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Jan 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
70 year old lynched by a group over a complaint of theft he had lodged against some of them
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के पालघर के वसाई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरी की शिकायत करना एक 70 साल के बुजुर्ग को मंहगा पड़ गया। उसकी कथित तौर पर एक समूह ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने समूह में शामिल कुछ लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया था।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पुलिस ने घटना के संबंध में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शुक्रवार शाम को वसाई के रंगाव क्षेत्र में घटी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान रामचंद्र राउत के तौर पर हुई है। हमले के तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


पालघर जिला ग्रामीण पुलिस के प्रवक्ता हेमंत कुमार काटकर ने बताया कि आरोपी राउत के घर आया और उससे सवाल किया कि उसने पुलिस के पास उनमें से कुछ के खिलाफ उसके कबूतरों की चोरी करने की शिकायत क्यों दर्ज करवाई। इसी बीच एक ने कथित तौर पर उनका गला दबाया और दूसरों ने अपनी कोहनी और लात से उन्हें मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राउत के एक रिश्तेदार ने आरोपी के खिलाफ वसाई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 452, 143, 147, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed