फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   6 minor arrested for sexual assault 9 year old boy in Mumbai

कई महीनों तक किया मासूम का यौन शोषण, छह नाबालिग गिरफ्तार

Fri, 14 Oct 2016 05:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
6 minor arrested for sexual assault 9 year old boy in Mumbai

मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में 9 साल के मासूम के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप में पुलिस ने 6 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। शर्मनाक हरकत करने वाले लड़कों में एक हाल ही में 18 साल का हुआ है, वही बाकी की उम्र 13 से 16 साल है।  

विज्ञापन


मुंबई मिरर की खबर के अनुसार करीब 7 महीने से लगातार मासूम को प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार मासूम अपने साथ हुई घटना से काफी डरा हुआ है। दरअसल, रोज-रोज की धमकियों से परेशान आकर मासूम ने बुधवार को परिवार के सामने खुलासा किया है कि उसका यौन शोषण किया जा रहा है और यह सब करीब सात महीने से चल रहा है।

विज्ञापन

पुलिस को अश्लील वीडियो की तलाश

6 minor arrested for sexual assault 9 year old boy in Mumbai

पता लगने के तुरंत बाद माता-पिता उसे पुलिस स्टेशन ले गए और सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पोस्को कानून के तहत सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस बीच सभी नाबालिग युवकों को बाल कारागार में भेज दिया गया है, जबकि एक युवक के मसले की सुनवाई कोर्ट में होनी बाकी है।

पुलिस उस अश्लील वीडियो की तलाश कर रही है जिसके आधार पर वे बच्चे को ब्लैकमेल किया करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच इस एंगल से भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed