फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   3 years old girl sexually assualt then her body found in garbage

3 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, शिकार बनाकर लाश फेंकी कूड़े के ढेर में

Mon, 20 Feb 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
3 years old girl sexually assualt then her body found in garbage

चेन्नई में तीन साल की मासूम की लाश कूड़े के ढेर से बरामद की गई है। दर्दनाक घटना चेन्नई के तिरुवोतियर की है। पुलिस के मुताबिक बच्ची यौन शोषण का शिकार हुई है, क्योंकि उसके शरीर के निचले हिस्से में कई चोटें आई हुई थीं। 

विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक लड़की का अपहरण शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुआ था, जब वो अपने घर के बाहर भाई के साथ खेल रही थी। बताया जा रहा है कि हैवान बच्ची को आईसक्रीम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। 
विज्ञापन


बच्ची की मां ने बताया कि दिन के 2 बजे तक जब बच्ची घर वापस नहीं आई तो चिंता बढ़ने पर बच्ची को खोजना शुरू किया गया। जब रात के 8 बज गए तक भी मासूम नहीं मिली तो परिजनों ने हार कर पुलिस की मदद लेने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े का ट्रक खाली करते वक्त मिली लाश

3 years old girl sexually assualt then her body found in garbage

पुलिस ने बताया कि बच्ची की लाश कॉर्पोरेशन के कूड़े के डम्पयार्ड में मिली जो कि लोड हो चुका था। एक शख्स ने बच्ची की लाश को ट्रक में देखा तो उसने ड्राइवर को  इस बारे में बताया। ड्राइवर के खबर देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की लाश की पहचान की।

सूत्रों के मुताबिक बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। इतना ही नहीं बच्ची के सिर पर भी बेरहमी से वार किए गए थे।  इससे पहले भी यहां एक और घटना हाल ही में सामने आई थी, जब सात साल की बच्ची को हैवानों ने अपना शिकार बनाकर मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed