{"_id":"5b42f5aa4f1c1bbc248b557f","slug":"3-killed-in-collision-of-bike-and-cantor-in-at-hapur-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":" कैंटर और बाइक की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, कैंटर चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर और बाइक की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, कैंटर चालक फरार
आसिम खान, धौलाना
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार से आ रही कैंटर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा धौलाना और मसूरी के बीच उस वक्त हुआ जब तेजी से आ रही कैंटर एक बाइक से टकरा गई। बाइक पर 2 महिला समेत तीन लोग सवार थे जो धौलाने की तरफ से आ रहे थे।
विज्ञापन
बाइक और कैंटर की टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में लेकर मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक पर 2 महिला और और एक आदमी सवार थे जब टक्कर लगी तो बाइक चालक का सर कैंटर के शीशे से टकराया और वो पहिये के नीचे आ गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और फरार कैंटर चालक का भी पता लगाया जा रहा है। हादसे की छान-बीन जारी है।
विज्ञापन