फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   28 year old killed in scuffle over not touching elders feet in Delhi

नहीं छुए बड़ों के पैर तो 28 साल के युवक को मार दी गोली

Sun, 18 Mar 2018 01:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Mar 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
28 year old killed in scuffle over not touching elders feet in Delhi
सुमित सिंह

आजकल लोग बहुत ज्यादा असंवेदनशील हो गए हैं। छोटी-छोटी बात पर किसी को चाकू या गोली मारने से भी परहेज नहीं करते हैं। इसका हालिया उदाहरण दिल्ली के महरौली के छत्तरपुर एंक्लेव में देखने को मिला है। जहां परिवार के बूढ़े सदस्यों के पैर ना छूने की वजह से 28 साल के युवक को गोली मार दी गई। इस घटना में एक रिश्तेदार घायल हो गया है। घटना तीन पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद घटी। पुलिस को शक है कि हत्या परिवार के बड़े लोगों के प्रति असम्मान जाहिर करने की वजह से हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान सुमित सिंह के तौर पर हुई है जबकि 30 साल के दूसरे पीड़ित का नाम नितिन बंसेला है। वह इस समय अस्पताल में भर्ती है। मामले में दक्षिण दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया का कहना है कि उन्होंने संदीप गुप्ता नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के दो आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला है कि एक गुट ने दूसरे पर परिवार के बूढ़े सदस्यों के पैर ना छूने का आरोप लगाया था। दोनों ही परिवार एक-दूसरे को जानते हैं। हम इन आरोपों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार को छत्तरपुर एंक्लेव में घटी। पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों मे सुमित को मृत घोषित कर दिया। इससे पहले मूलरूप से दिल्ली के आश्रम निवासी संजीव कौशिक ने शक की वजह से पत्नी की हत्या करके उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया था। मृतका के परिजनों का कहना था कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था और इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed