फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   17.5 lakh cheated in the name of the lucky draw

एक करोड़ का लकी ड्रा बता फोन पर ठगे साढ़े 17 लाख

Mon, 10 Oct 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 10 Oct 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
17.5 lakh cheated in the name of the lucky draw
- फोटो : demo pic

लकी ड्रा के नाम पर साढ़े 17 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रौना पार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आठ अक्तूबर को इस मामले में अज्ञात  व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  रौनापार थाना क्षेत्र के अखईपुर निवासी सेना से सेवानिवृत्त मुन्नीलाल ने तीन जून को अपने साथ धोखाधड़ी होने की तहरीर रौनापार थाने में दी थी। सूत्रों के मुताबिक एक दिन मुन्नीलाल के मोबाइल पर फोन कर एक शख्स ने कहा कि आपका एक करोड़ का लकी ड्रा निकला है। 

विज्ञापन


इसे पाने के लिए उनको खाता नंबर 11720976185 में 20 लाख रुपये टीडीएस के रूप में जमा करने होंगे। बताते हैं इसके बाद मुन्नीलाल ने कई किस्तों में 17 लाख 47 हजार 140 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद आरोपी का फोन उठना बंद हो गया तो मुन्नीलाल को अपने साथ ठगी होने की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


विवेचना के बाद रौनापार पुलिस ने आठ अक्तूबर को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 419, 420 और 66 आईटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया। एसओ सुरेश कुमार ने बताया कि मुन्नी लाल को किसी ने प्रलोभन देकर साढ़े सत्रह लाख रुपये खाते में जमा करा लिए थे। प्रलोभन क्या दिया था, इसकी जानकारी नहीं है। एसपी ग्रामीण  शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है। प्रकरण के बारे में एसओ से पता करने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed