{"_id":"5f15d3f167b85a43a51c33fb","slug":"coronavirus-in-bihar-bodie-lie-in-covid-19-ward-in-patna-nmch-hospital-without-mortuary","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: पटना के अस्पताल में दो दिन तक रखा रहा कोरोना मृतक का शव, सात मरीज भी वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: पटना के अस्पताल में दो दिन तक रखा रहा कोरोना मृतक का शव, सात मरीज भी वार्ड में भर्ती
Mon, 20 Jul 2020 10:57 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बिहार में पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एनएमसीएच) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एनएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस मरने वाले एक मरीज का शव दो दिन से रखा हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसी वार्ड में कोरोना के सात अन्य मरीज भी भर्ती हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
एनएमसीएच में रविवार को कोरोना मरीज की मौत हो गई थी और सोमवार तक उसका शव आइसोलेशन वार्ड में रखा रहा। शव को नहीं हटाने से मरीज और उनके परिजनों में गुस्सा है। बता दें इससे एक दिन पहले ही केंद्रीय टीम ने अस्पताल का दौरा किया था और बिहार सरकार को अस्पताल प्रबंधन में सुधार की सलाह दी थी।
विज्ञापन
वीडियो बनाने वाले एक कोरोना मरीज के परिचित ने कहा कि यह शव रविवार से वार्ड में रखा हुआ है। जिस कमरे में शव रखा हुआ था वहां सात और मरीजों का कोरोना इलाज किया जा रहा था। वार्ड में शत्रुघ्न कुमार की मां भर्ती है।
विज्ञापन
उन्होंने नर्स और अन्य अस्पताल के कर्मचारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शत्रुघ्न ने वार्ड के अंदर की स्थिति का वीडियो बनाकर सार्वजनिक किया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शत्रुघ्न ने बताया कि एक मरीज की मौत रविवार दोपहर को हो गई थी। इसके बाद उसे एक गमछे से ढककर छोड़ दिया गया। आज दूसरा दिन है। शव नहीं हटाया गया है। अब तो बदबू भी आने लगी है। उसी वार्ड में मेरी मां भर्ती हैं। उन्होंने खाना छोड़ दिया था, किसी तरह आज एक रोटी खिलाई है।
उन्होंने कहा कि वार्ड में शव रहने से उसमें भर्ती अन्य मरीजों की स्थिति भी खराब हो रही है। मैं और अन्य मरीज के परिजन ने कई बार अस्पताल के कर्मचारियों से शव हटाने की गुहार लगाई, लेकिन हर बार आधे घंटे और एक घंटे में शव हटाने का आश्वासन दिया गया।