फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Corona virus 86 people infected in Madhya Pradesh with 20 new cases and also infection in three children

कोरोना वायरस: 20 नए मामलों के साथ मध्यप्रदेश में कुल 86 लोग संक्रमित, तीन बच्चों में भी संक्रमण

Wed, 01 Apr 2020 10:18 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 01 Apr 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Corona virus 86 people infected in Madhya Pradesh with 20 new cases and also infection in three children
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले सामने आने के बाद मध्यप्रदेश में इस महामारी की जद में आए लोगों की संख्या बढ़कर 86 पर पहुंच गई है। ताजा मामलों में अकेले इंदौर के 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामलों में एक 65 वर्षीय पुरुष पड़ोस के खरगोन जिले का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंदौर में इस महामारी के जो 19 नए मामले हैं, उनमें शहर के तंजीम नगर के एक ही परिवार के नौ सदस्य हैं जिनमें तीन वर्षीय बालिका, पांच वर्षीय बालिका और आठ वर्षीय बालक शामिल हैं।

इन नए मामलों में शहर के एक पुलिस थाने के प्रभारी भी शामिल हैं जो पहले ही एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि थाना प्रभारी की पत्नी और दो बेटियों को भी सावधानी के तौर पर अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है।

पाराशर ने बताया कि कोरोना वायरस की जद में आए पुलिस अधिकारी जिस थाने के प्रभारी थे, उसे संक्रमणमुक्त कराया जा रहा है और थाने में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों के बचाव के तमाम उपाय किए जा रहे हैं।

इंदौर सूबे में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका है और शहर में इस महामारी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। नए 19 मामलेे मिलने के बाद शहर में इस महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 63 हो गई है। जिनमें से तीन लोगों की इलाज के दौरान पहले ही मौत हो चुकी है।

इंदौर में अब तक मिले संक्रमितों का यह आंकड़ा सूबे के कुल कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की तादाद का करीब 75 फीसद है। इसके अलावा जबलपुर के आठ, उज्जैन के छह, भोपाल के चार और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो लोगों में भी इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में इंदौर के तीन और उज्जैन शहर के दो लोग शामिल हैं।

इंदौर में होगी सामान की होम डिलीवरी
इंदौर में आज संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में किराना सामान, राशन एवं दूध की होम डिलीवरी से संबंधित बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में  नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, उपायुक्त संदीप सोनी एवं रजनीश कसेरा , सांची दुग्ध संघ के संयुक्त संचालक द्विवेदी आदि उपस्थित थे।


त्रिपाठी ने बताया कि, लोग घर में ही रहें एवं बाहर किसी भी दुकान पर भीड़ इकट्ठी न हो, इसके लिए प्रशासन होम डिलीवरी की सेवा शुरू कर रहा है। इसके तहत ऑर्डर देने पर  सामान संबंधित के घर पहुंचाया जाएगा। शुरुआत में  ज्यादा मांग होने के कारण एक से दो दिन का समय लग सकता है, जबकि बाद में कुछ घंटों में ही सामान घर पहुंच पहुंचाया जा सकेगा।

संभागायुक्त ने बताया कि इस प्रक्रिया में नगर निगम की डोर टू डोर जाने वाली कचरा गाड़ी के द्वारा ऑर्डर लिया जाएगा। आमजन ऑर्डर देकर आवश्यकतानुसार राशन प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed