फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Chhattisgarh will soon see ED IT raids for housing Jharkhand MLAs CM Baghel Updates

Jharkhand Politics: छत्तीसगढ़ के सीएम का दावा, राज्य में जल्द ही ईडी-आईटी के छापे पड़ेंगे

Fri, 02 Sep 2022 09:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 02 Sep 2022 09:20 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की दिशा में हमारा एक छोटा सा योगदान है। वे कहीं भी जा सकते थे, लेकिन वे छत्तीसगढ़ आ गए। मुझे अच्छी तरह पता था कि अगर मैं उन्हें यहां रहने की मंजूरी देता हूं तो राज्य को ईडी और आईटी द्वारा कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, लेकिन लोकतंत्र की रक्षा करना जरूरी है।

विज्ञापन
Chhattisgarh will soon see ED IT raids for housing Jharkhand MLAs CM Baghel Updates
छत्तीसगढ़ के मख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के विधायकों की रायपुर में बाड़बंदी के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके राज्य में जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की छापेमारी होने वाली है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक हमारे यहां यानी राजधानी रायपुर के पास एक रिसॉर्ट में रह रहे हैं। इसलिए जल्द ही यहां ईडी-आईटी सक्रिय होने वाली है।

विज्ञापन


दरअसल, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल शामिल हैं। इसके विधायकों को लोकतंत्र की रक्षा के लिए रायपुर के बाहरी इलाके में एक रिसॉर्ट में रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। झारखंड (सत्तारूढ़ गठबंधन) के विधायक रायपुर में ठहरे हुए हैं और हमने उनका स्वागत किया है। अब बीजेपी इसका विरोध कर रही है। बघेल ने कहा कि मेरे शुभचिंतकों ने मुझे सूचित किया है कि जल्द ही राज्य में ईडी और आई-टी द्वारा छापे मारे जाएंगे, क्योंकि हमने यहां झारखंड के विधायकों को लोकतंत्र की रक्षा के लिए सुरक्षा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की दिशा में हमारा एक छोटा सा योगदान है। वे कहीं भी जा सकते थे, लेकिन वे छत्तीसगढ़ आ गए। मुझे अच्छी तरह पता था कि अगर मैं उन्हें यहां रहने की मंजूरी देता हूं तो राज्य को ईडी और आईटी द्वारा कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, लेकिन लोकतंत्र की रक्षा करना जरूरी है।





इस बीच भाजपा की युवा शाखा के 40 से अधिक पदाधिकारियों को शुक्रवार को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब उन्होंने रायपुर के बाहरी इलाके में रिसॉर्ट के सामने विरोध प्रदर्शन किया, जहां झारखंड के सत्तारूढ़ विधायक ठहरे हुए हैं। भाजयुमो राज्य इकाई के अध्यक्ष अमित साहू ने आरोप लगाया कि झारखंड में अराजकता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। लड़कियां अब सुरक्षित नहीं हैं और सत्तारूढ़ यूपीए गठबंधन के विधायक रायपुर में पिकनिक मना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed