फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Chhattisgarh: Six incidents of suicide in one day in Bilaspur district

Chhattisgarh: बिलासपुर में एक दिन में आत्महत्या की छह घटनाएं, दो प्रेमी युगलों ने लगाई फांसी

Sat, 01 Oct 2022 11:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 01 Oct 2022 11:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही दिन में छह लोगों के अलग-अलग घटनाओं में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इन लोगों में दो प्रेमी युगल भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि वह इन मामलों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Six incidents of suicide in one day in Bilaspur district
छह लोगों ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार को छह लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इन घटनाओं की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले में चार अलग-अलग घटनाओं में कथित तौर पर इन लोगों ने आत्महत्या कर ली। इन छह लोगों में दो किशोरियां भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


रतनपुर स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) शांत कुमार साहू ने बताया कि रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव के जंगल में शुक्रवार की रात एक युवक और एक नाबालिग युवती पेड़ से फंदे में लटके मिले। जानकारी के बाद पता चला है  कि दोनों पड़ोसी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के निवासी थे। दोनों के परिजनों के मुताबिक वे गुरुवार से घर से लापता थे। एसएचओ शांत कुमार साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि दोनों प्यार में थे। परिवार के डर के कारण उन्होंने ऐसा कदम उठाया। हालांकि हम मामले में जांच कर रहे हैं। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, ऐसी ही एक अन्य घटना में जिले के मल्हार चौकी थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर में भी सामने आई है। यहां भी एक 18 वर्षीय युवक और उसकी 17 वर्षीय प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मल्हार थाने के एसएचओ प्रताप सिंह ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के मुताबिक, जैतपुर में गौरीशंकर भैना ने कथित तौर पर अपने घर पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत की खबर फैलते ही भैना के पड़ोस में रहने वाली उसकी प्रेमिका ने भी अपने घर पर दुपट्टे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आत्महत्या की दो अन्य घटनाएं सीपत थाना क्षेत्र में सामने आई हैं। यहां दो अलग-अलग घटनाओं में रामेश्वर यादव (65) और करण धनुवर (22) ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इन घटनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि दोनों के बीच कोई संबंध नहीं मिला है, लेकिन स्थानीय लोग कह रहे हैं कि वे मानसिक बीमारियों से पीड़ित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed