{"_id":"62c2ba3cee202831d708aa5b","slug":"chhattisgarh-first-drowned-his-two-children-in-the-pond-then-the-father-hanged-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पहले अपने दो बच्चों को तालाब में डुबोया, फिर पिता ने लगा ली फांसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पहले अपने दो बच्चों को तालाब में डुबोया, फिर पिता ने लगा ली फांसी
Mon, 04 Jul 2022 03:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, रायगढ़
पीटीआई, रायगढ़
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 04 Jul 2022 03:30 PM IST
सार
घटना रविवार को जिले के भुइयापाली गांव में हुई। मृतकों की पहचान नरेश गुप्ता (35), उनके बेटे शौर्य (5) और बेटी सिम्मी (3) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने पहले अपने दो बच्चों को तालाब में डुबोकर मार डाला और उसके बाद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
रायगढ़ पुलिस सोमवार को घटना की जानकारी दी। चक्रधर नगर पुलिस थाना प्रभारी किरण गुप्ता के अनुसार घटना रविवार को जिले के भुइयापाली गांव में हुई। मृतकों की पहचान नरेश गुप्ता (35), उनके बेटे शौर्य (5) और बेटी सिम्मी (3) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नरेश गुप्ता का शव एक पेड़ से लटका मिला, जबकि शौर्य और सिम्मी का शव गांव के तालाब से निकाला गया। शुरुआती जांच से संकेत मिला है कि नरेश ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद अपनी जान दे दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन