फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Campus ›   Sanskriti university V.C Dr Rana Singh was honoured by Bihar pride Respect

संस्कृति यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. राणा सिंह को बिहार गौरव सम्मान

Tue, 17 Jul 2018 06:38 PM IST
Advertorial
Advertorial Updated Tue, 17 Jul 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
Sanskriti university V.C Dr Rana Singh was honoured by Bihar pride Respect
डॉ. राणा सिंह

संस्कृति यूनिवर्सिटी  (Ranked among 15 best private universities in India) के कुलपति डॉ. राणा सिंह को बिहार गौरव सम्मान से नवाजा गया है। नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में वॉयस ऑफ बिहार और बिहार दस्तक के बैनर तले आयोजित बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री एस.एस. अहलूवालिया और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल वाल्मीकि सिंह ने संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राणा सिंह को बिहार गौरव सम्मान से विभूषित किया। कार्यक्रम में डॉ. राणा सिंह के साथ उन प्रतिभाशाली युवाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस साल भारतीय प्रशासनिक सेवा में सफलता हासिल कर बिहार को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन


वॉयस ऑफ बिहार और बिहार दस्तक द्वारा विगत कई वर्षों से विविध क्षेत्रों में बिहार का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में बिहार का नाम रोशन करने वाली लगभग 40 शख्सियतों को एक समारोह में बिहार गौरव सम्मान से नवाजा गया। इन शख्सियतों में संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राणा सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन


वॉयस ऑफ बिहार और बिहार दस्तक के वार्षिक सम्मान समारोह में केन्द्रीय मंत्री एस.एस. अहलूवालिया और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल वाल्मीकि सिंह ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए सम्मानित हुए प्रतिभागियों से कहा कि सम्मानस के बाद जवाबदेही और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है, ऐसे में हर कामयाब शख्सियत को भावी पीढ़ी को सही दिशा दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान प्राप्त करने के उपलक्ष्य पर कुलपति डॉ. राणा सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है। देश के दिल दिल्ली में यह सम्मान मिलना उनके लिए सुखद अनुभव है। संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने कुलपति डा. राणा सिंह को बिहार गौरव सम्मान से विभूषित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनमें ऐसे सम्मान हासिल करने की काबिलियत है। उनके इस सम्मान से संस्कृति यूनिवर्सिटी भी गौरवान्वित है। कुलाधिपति ने डॉ. राणा सिंह सहित सम्मानित सभी शख्सियतों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. राणा सिंह को बिहार गौरव सम्मान मिलने पर उप कुलाधिपति राजेश गुप्ता, कार्यकारी निदेशक पी.सी. छाबड़ा, प्रति-कुलपति डॉ. अभय कुमार आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

डॉ. राणा सिंह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि संयुक्त अरब अमीरात में भी शिक्षा का अलख जगा चुके हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं पर पकड़ रखते हैं। इन्होंने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में हिस्सा लेने के साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी काफी योगदान दिया है। डॉ. राणा सिंह एमबीए (फाइनेंस) में गोल्ड मेडलिस्ट होने के साथ ही पीएचडी उपाधि धारक हैं। डॉ. सिंह शैक्षणिक ही नहीं प्रशासनिक अनुभव में भी बेजोड़ हैं।


डॉ. राणा सिंह संस्कृति यूनिवर्सिटी के कुलपति का दायित्व संभालने से पहले आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (ग्रेटर नोएडा) में डायरेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात विश्वविद्यालय में भी निदेशक पद संभाल चुके हैं। डॉ. राणा सिंह को वित्तीय लेखांकन, अंतर्राष्ट्रीय वित्त, वित्तीय प्रबंधन, व्यापार में डेटा विश्लेषण, प्रबंधन में मात्रात्मक तकनीक, कम्प्यूटर और सूचना प्रणाली, परियोजना योजना और नियंत्रण, अंतर्राष्ट्रीय परियोजना वित्त तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में महारत हासिल है। डॉ. राणा सिंह की वित्त और लेखा, बैंकिंग, आईटी, ई-कॉमर्स, इंटरनेट मार्केटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, हेल्थकेयर मैनेजमेंट, इंटरनेट पेमेंट गेट-वे इंटीग्रेशन, ई-कैश, बैंकिंग, इंश्योरेंस, स्कूल स्थापना आदि में भी खासी दिलचस्पी है।

-Advertorial

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed