फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Campus ›   hindustan college organized a workshop forensic science

हिन्दुस्तान कॉलेज में डिजिटल फोरेंसिक साइंस पर हुई 5 दिवसीय कार्यशाला

Thu, 19 Jul 2018 05:13 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
hindustan college organized a workshop forensic science
हिंदुस्तान कॉलेज

शारदा ग्रुप के प्रतिष्ठित संस्थान हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलोजी में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, (एकेटीयू) लखनऊ की ओर से प्रायोजित इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी में डिजिटल फोरेंसिक विषय पर पांच दिवसीय टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों के लगभग 35 से अधिक टीचर्स पंजीकरण कराया। इस कार्यशाला के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व संयुक्त निदेशक फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला, आगरा के डॉक्टर ओपी तनेजा रहे। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट विभूतियों ने मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

विज्ञापन


सबसे पहले इन्फॉरेमेशन टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष एवं कार्यशाला के समन्वयक प्रो. शंकर ठवकर ने डिजिटल फॉरेंसिक कार्यशाला में विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के साथ-साथ मुख्य विषयों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। संस्थान के निदेशक डॉक्टर राजीव कुमार उपाध्याय ने संस्थान के संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डाला और कार्यशाला में आए हुए मुख्य अतिथि, प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उनके आने का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एकेटीयू के कुलपति डॉक्टर विनय कुमार पाठक का धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन


कार्यशाला की सफलता के लिए डॉक्टर राजीव कुमार उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों से यह उम्मीद जताई कि वह इस कार्यशाला के बाद डिजिटल फॉरेंसिक में विशेषज्ञता हासिल करने में सक्षम होंगे। संस्थान के अधिशासी निदेशक प्रो. वीके शर्मा ने एक बार पुनः शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में पधारे प्रतिभागियों का स्वागत करते हुये कार्यशाला के उद्देश्य एवं इसकी आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व संयुक्त निदेशक फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला, आगरा के डॉक्टर ओपी तनेजा ने अपने संबोधन में फॉरेंसिक साइंस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अनुभव साझा किए। उन्होंने विभिन्न घटनाओं का जिक्र किया, जिनमें कानपुर ऑर्डिनेंस धमाका, फैजाबाद का मस्जिद केस, पेट्रोल रिसाव के कारण भारतीय रेलवे में दुर्घटनाएं और आगरा में डॉक्टर का अपने परिवार की हत्या करना आदि शामिल रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साइबर फॉरेंसिक एक अति महत्वपूर्ण विषय है, जिसकी मदद से साइबर जगत में होने वाली घटनाओं को आसानी से सुलझाया जा सकता है।

कार्यशाला के शाम के सत्र में साइबर विशेषज्ञ अंकित मालवीय ने विभिन्न कम्प्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी देते हुए प्रमुखतः लाइनैक्स ऑपरेटिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली पर व्याख्यान दिया, जिसमें विभिन्न कमांड्स की प्रेक्टिकल जानकारी दी, इसके साथ ही उन्होंने काली लाइनैक्स के उपयोग पर प्रकाश डाला। कार्यशाला का सफल संचालन सिविल एंड पर्यावरण विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर निशू वर्मा ने किया। कार्यशाला के अंत में धन्यवाद ज्ञापन इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर अजय पाराशर ने किया।


इस कार्यशाला में संस्थान के डीन फैकल्टी डॉक्टर हरेन्द्र सिंह, डीन एकैडमिक प्रो. पीएस जोसन, डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. एमएस गौर, डॉक्टर कपिल गुप्ता, डॉक्टर राजेश कहरवार, डॉक्टर वीके गुप्ता, पुनीत मंगला, डॉक्टर हितेन्द्र गर्ग, कम्प्यूटर साइंस एंड इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी विभाग के समस्त शिक्षकगण और प्रतिभागी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed