{"_id":"5bb212c6867a5511195aa3d7","slug":"asian-school-football-championship-in-anand-engineering-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 01 Oct 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज टेक्निकल के कैंपस में 46वीं एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा चीन, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, थाईलैंड, साउथ कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, भूटान और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुकाबले में 16 वर्ष से कम आयु के छात्र शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हर साल किया जाता है। इस बार यह मुकाबला भारत में हो रहा है, जबकि पिछले साल ईरान में इसका आयोजन किया गया था। एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत 22 सितंबर 2018 को आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज टेक्निकल के कैंपस में हुई। यह चैंपियनशिप 29 सितंबर तक चलेगी। चैंपियनशिप के अयोजन के लिए आगरा शहर को चुना गया, जहां पर इसका आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और मिनिस्ट्री ऑफ स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
विज्ञापन
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन मैच आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज टेक्निकल के कैंपस में आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के अन्य लीग मैचों का आयोजन प्रील्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा और हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के ग्राउंड पर हुए।
विज्ञापन
आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज टेक्निकल के डायरेक्टर शैलेंद्र सिंह ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन कार्यक्रम में मिनिस्ट्री ऑफ स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स, उत्तर प्रदेश के मंत्री चेतन चौहान चीफ गेस्ट रहे। इस मौके पर स्टूडेंट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संरक्षक पद्म विभूषण सतपाल जी और भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही टीमों के खिलाडि़यों को संबोधित किया।
उद्घाटन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने इस मौके पर मयूर नृत्य और होली के रंग ग्रुप डांस पेश किया। इस पेशकश में खासतौर पर ब्रज की संस्कृति की झलक दिखी। ग्रुप डांस कार्यक्रम पेश करने वालों में राम स्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं भी शामिल थीं। एशियन स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन एंड एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल जोंग इलॉन्ग और डॉक्टर पेनिया होग्लुम्युआंग, एसिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल विनीत चान मोंट्री, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी जॉन शिया हुया, ग्राउंड कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह चौहान, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेजीडेंट प्रदीप मेहता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।