नीट के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन, पांच मई को होगी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेस टेस्ट) 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीट इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी लेगी। पहले यह परीक्षा सीबीएसई के माध्यम से ली जाती थी। एनटीए की अधिसूचना के अनुसार परीक्षा के आधार पर ही आवेदकों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के तहत चलने वाले कॉलजों में दाखिला मिलना है। नीट को आवेदन करने के लिए 30 नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 15 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा पांच मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगी। प्रदेश में नीट के लिए हमीरपुर और शिमला जिले में ही केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का परिणाम आठ जून को घोषित किया जाएगा।
नीट के आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1400 रुपये और अन्य वर्गों के लिए 750 रुपये फीस निर्धारित की गई है। नीट 720 अंकों का होगा। अभ्यर्थी के आयु परीक्षा तिथि तक 17 से 25 साल होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल तक है।
अभ्यर्थी के फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या बायो टेक्नॉलॉजी और अंग्रेजी के साथ इंटर में न्यूनतम 50 फीसदी अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 फीसदी अंक अनिवार्य है। इसमें जमा दो की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी में हिस्सा ले सकते हैं। नीट के माध्यम से एमबीबीएस की 68028, बीडीएस और आयुष कॉलेजों की 27148 सीटों को भरा जाएगा। नीट का पेपर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 11 भाषाओं में होगा। इसकी अधिक जानकारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।