जीएलए पॉलीटेक्निक के 21 छात्रों का टेनेको में चयन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के पॉलीटेक्निक संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस कैंपस में देश की बड़ी कंपनी टेनेको ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 21 छात्रों का चयन किया। आयोजित हुए कैंपस प्लेसमेंट के दौरान सर्वप्रथम छात्रों का ग्रुप डिस्कशन हुआ। इसमें 80 छात्रों ने भाग लिया।
इसके बाद छात्रों का साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार में 21 चयनित छात्रों के नामों की घोष्ाणा हुई। इससे पूर्व कंपनी के अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से कंपनी के विभिन्न पहलुओं से छात्रों को अवगत कराया। साथ ही छात्रों को उनके स्केल के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के डिप्टी मैनेजर भरतकांत श्ार्मा ने बताया कि टेनेको ऑटोमोटिव, देश्ा की जानी-मानी कंपनी है।
जिसके दुनियाभर में 93 प्लांट हैं। उन्होंने बताया कि तीस हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाली कंपनी मोटर वाहन एवं कॉमर्शियल ट्रक के सस्पेंश्ान पाइप जैसे विभिन्न कलपुर्जों पर कार्य करती है।
चयनित हुए पॉलीटेक्निक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र अमित कुमार सिंह पोनिया ने कहा कि विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा से यह मुकाम हासिल हुआ है। इस मुकाम से ही और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। छात्र भूपेन्द्र रावत ने कहा कि कंपनी द्वारा आयोजित ग्रुप डिस्कशन से पहले तो कठिनाई सी महसूस हो रही थी, लेकिन डिस्कशन के समय सब कुछ आसानी से हो गया।
उन्होंने बताया कि इसका कारण पॉलीटेक्निक संस्थान के शिक्षकों द्वारा दी जाने वाली प्रदत्त शिक्षा है। उन्होंने अपने चयन का श्रेय शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया है। चयनित हुए छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के जनरल मैनेजर सौरभ गोयल ने कहा कि देश्ा की जानी-मानी कंपनी में अधिक संख्या में छात्रों का चयन विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने बताया कि जीएलए विश्वविद्यालय से विभिन्न कंपनियों में चयन होने वाले छात्र कंपनियों में रिसर्च कर ऊंचाइयां प्रदान कर रहे हैं।