{"_id":"61cc268e21e1b432db523118","slug":"bjp-s-big-allegation-during-pm-modi-s-rally-sp-wanted-to-incite-hindu-muslim-riots-in-kanpur-made-three-big-claims-as-evidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का बड़ा आरोप: पीएम मोदी की रैली के दौरान कानपुर में दंगा भड़काना चाहती थी सपा, सबूत के तौर पर तीन बड़े दावे किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का बड़ा आरोप: पीएम मोदी की रैली के दौरान कानपुर में दंगा भड़काना चाहती थी सपा, सबूत के तौर पर तीन बड़े दावे किए
Wed, 29 Dec 2021 02:42 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:42 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कानपुर में मेट्रो का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी रैली को संबोधित भी किया। रैली से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें समाजवादी छात्रसभा के कुछ नेता एक गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
- फोटो : Twitter - @BJP4India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान कार में हुई तोड़फोड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अखबारों में प्रकाशित खबरों का हवाला देकर दावा किया है कि पीएम की रैली के दौरान कानपुर में दंगा भड़काने की साजिश रची गई थी। इसके पीछे समाजवादी पार्टी के नेता थे।
विज्ञापन
पात्रा ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, 'कल कानपुर में हुए घटनाक्रम को लेकर अखबारों ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर टिप्पणियां की हैं। समाजवादी पार्टी ने किस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी की उस रैली को खत्म करने की साजिश रची थी। समाजवादी पार्टी ने रैली और पूरे शहर में दंगा भड़काने की कोशिश की, ताकि प्रधानमंत्री की रैली पर उसका असर पड़े।'
विज्ञापन
मुस्लिम इलाके में हुई घटना
पात्रा ने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री ने जब रैली को संबोधित करना शुरू किया, उससे ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें भाजपा और प्रधानमंत्री का पोस्टर लगी कार को लाल टोपी पहने कुछ लोग बीच चौराहे तोड़ रहे थे। उस कार में आग लगाने की कोशिश हुई। इसके पीछे की सच्चाई बहुत गंभीर है। ये घटना नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर स्थित बम्बा चौराहे की है। ये क्षेत्र अल्पसंख्यक बाहुल्य है। वहां इस प्रकार से गुंडई करके समाजवादी पार्टी चाहते थे कि यहां हिंदू-मुस्लिम के दंगे हों। सपा नेताओं की चाल थी कि ये वीडियो देखकर भाजपा के समर्थक और कार्यकर्ता मारपीट करने लगेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा के शांतिप्रिय कार्यकर्ताओं ने सपा के सारे मंसूबों को फेल कर दिया।'
विज्ञापन
पात्रा ने अखबार की खबरों का हवाला देते हुए तीन बड़े दावे किए
1. कार में तोड़फोड़ करने के दौरान मौके पर समाजवादी छात्रसभा का राष्ट्रीय सचिव सचिन केसरवानी मौजूद था। जिस क्षेत्र में ये घटना हुई वह मुस्लिम बाहुल्य है।
2. पीएम मोदी और भाजपा का पोस्टर लगी जिस कार में तोड़फोड़ की जा रही थी, वो भी समाजवादी छात्रसभा के नेता अंकुर पटेल की थी। उसे भाजपा का दिखाने के लिए पोस्टर लगाया गया था।
3. कार में तोड़फोड़ दिखाकर समाजवादी छात्रसभा के नेता भाजपा कार्यकर्ता और आम लोगों को भड़काना चाहते थे। इसी नियत से इसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया, ताकि प्रधानमंत्री की रैली और कानपुर में दंगा भड़क सके।
मोदी ने जो कहा था वो सही निकला
पात्रा ने कहा, कल प्रधानमंत्री मोदी की बात सही हो गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि लाल टोपी यानी खतरे की निशानी है। पात्रा ने कहा कि ये काम गुंडाराज वाले करते हैं। समाजवादी पार्टी के गुंडे अपने खौफ को दिखाने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। ये अपनी मौजूदगी दिखाने की कोशिश कर रहे थे।