{"_id":"62234233813d1436a12c2ff8","slug":"bihar-survillance-team-raid-at-saran-zilla-parishad-engineer-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय से अधिक संपत्ति का मामलाः इंजीनियर के आवास पर छापेमारी, तीन घंटे से चल रही विजिलेंस की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय से अधिक संपत्ति का मामलाः इंजीनियर के आवास पर छापेमारी, तीन घंटे से चल रही विजिलेंस की कार्रवाई
Sat, 05 Mar 2022 04:27 PM IST
मेघा चौधरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पटना
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 05 Mar 2022 04:27 PM IST
सार
विजिलेंस की 14 सदस्यीय टीम सारण जिला परिषद के इंजीनियर शंभूनाथ सिंह पर आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में उनके छपरा स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
इंजीनियर शंभूनाथ सिंह का आवास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण जिला परिषद के इंजीनियर शंभूनाथ सिंह पर आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में उनके छपरा स्थित सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी जारी है। उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दो मार्च को मामला दर्ज हुआ था। विजिलेंस की 14 सदस्यीय टीम छापेमार कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन
इंजीनियर शंभूनाथ सिंह के छपरा स्थित सरकारी आवास के अलावा विजिलेंस टीम उनके पैतृक गांव गरखा प्रखंड के मोतीराजपुर स्थित घर और पटना स्थित मकान पर छापेमारी कर रही है। विजिलेंस टीम को छापेमारी में अभी तक क्या बरामद हुआ, इसकी पूरी जानकारी थोड़ी देर बाद मिलेगी।
विज्ञापन
तीन घंटे से कार्रवाई जारी
पटना की निगरानी टीम इंजीनियर के सभी ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। विजिलेंस के डीएसपी सुरेंद्र कुमार मौआर के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है। अभी लगभग तीन घंटे से टीम की छापेमारी जारी है। टीम घर की हर वस्तु की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक टीम की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन