फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bihar government to introduce no-bag day and compulsory games period in schools

No Bag Day: बिहार के स्कूलों में 'नो बैग डे' और अनिवार्य खेल की कक्षा की होगी शुरुआत, नीतीश सरकार की तैयारी

Sun, 18 Sep 2022 09:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 18 Sep 2022 09:42 PM IST
सार

शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि साप्ताहिक नो-बैग डे में टास्क आधारित व्यावहारिक कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सप्ताह में कम से कम एक बार छात्र अपने लंच बॉक्स के साथ ही स्कूलों में आएंगे। इस दिन वे खेल-खेल में सीखेंगे।

विज्ञापन
Bihar government to introduce no-bag day and compulsory games period in schools
स्कूली बस्ते का बोझ नहीं उठाएंगे बच्चे

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बाद बिहार में भी अब बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई करेंगे। बिहार सरकार स्कूली शिक्षा को रोचक और आस-पास के माहौल से जोड़ने के लिए प्रयत्नशील है। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने रविवार को कहा कि बिहार सरकार छात्रों पर बोझ कम करने के लिए स्कूलों में 'नो-बैग डे' नियम को लागू करने के लिए तैयार है। इस एक दिन अनिवार्य रूप से बच्चों को विभिन्न तरह के खेल खिलाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जल्दी ही इस बारे में सरकार अधिसूचना भी जारी कर देगी। 

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने आगे बताया कि साप्ताहिक नो-बैग डे में टास्क आधारित व्यावहारिक कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सप्ताह में कम से कम एक बार छात्र अपने लंच बॉक्स के साथ ही स्कूलों में आएंगे। उस दिन बच्चों को किताबें लेकर स्कूल आने की जरूरत नहीं होगी। सप्ताह का एक दिन प्रैक्टिकल रूप से सीखने के लिए होगा। 
विज्ञापन


दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इस नीति का उद्देश्य छात्रों को ऐसी गतिविधियों में शामिल करना है, जो उनके सीखने पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में हमारे प्रदेश के युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में हम स्कूलों में अनिवार्य खेल पीरियड शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है और इसे सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राज्य के कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने सप्ताह में कम से कम एक दिन अनिवार्य रूप से खेलों के जरिए बच्चों को सिखाने की प्रक्रिया शुरू करने पर कहा कि हमारा विभाग इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जल्दी ही इस बारे में राज्य के शिक्षा मंत्री से मुलाकात करके उन्हें विस्तृत प्रस्ताव दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर स्कूलों में खेल की प्रक्रिया पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग बन जाती है, तो हम शुरुआती स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान कर पाएंगे। इसके बाद सरकार उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए तैयार करेगी। राय ने कहा कि हमारा विभाग सरकारी स्कूलों में खेलों के लिए हर संभव बुनियादी ढांचा मुहैया कराएगा।

राय ने कहा कि फिलीपींस में हाल ही में संपन्न अर्निस खेलों की विश्व चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने छह पदक जीते। पूर्वी राज्य के चंदन कुमार सिंह ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बाउल में पदक हासिल किया, जबकि मुजफ्फरपुर के शरद कुमार ने राज्य के पहले पैरालंपिक पदक विजेता बनकर इतिहास रच दिया। यह गर्व की बात है कि राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है।


उन्होंने बताया कि राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों में उनकी स्थिति के अनुसार खेल किट, नामांकन आदि के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि 2020-21 में 70 खिलाड़ियों को सहायक अनुदान के रूप में 21.02 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed