{"_id":"5e8d4a858ebc3e76d156ce8f","slug":"bihar-6-children-have-been-admitted-at-skmch-muzaffarpur-this-year-so-far-due-to-acute-encephalitis-syndrome-and-1-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में फिर चमकी बुखार की दस्तक, मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती हुए छह बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में फिर चमकी बुखार की दस्तक, मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती हुए छह बच्चे
Wed, 08 Apr 2020 10:48 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
बिहार में फिर चमकी बुखार की दस्तक (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
देश में फैले कोरोना वायरस महामारी के बीच बिहार में एक बार फिर से एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (चमकी बुखार) ने दस्तक दी है। इस इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के कारण इस साल अब तक मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल ( एसकेएमसीएच) में छह बच्चों को भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन का अभी भी इलाज चल रहा है, दो को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और एक बच्चे की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Bihar: 6 children have been admitted at Shrikrishna Medical College & Hospital, Muzaffarpur this year so far due to Acute Encephalitis Syndrome (AES). Out of these 6, 3 are still under treatment, 2 have been discharged & 1 died.
— ANI (@ANI) April 8, 2020विज्ञापन
एसकेएमसीएच में पिछले साल भी चमकी बुखार का प्रकोप देखने को मिला था। अकेले इस अस्पताल में चमकी बुखार से करीब 150 बच्चों की मौत हो गई थी और पूरे बिहार में इस बीमारी की वजह से तकरीबन 200 बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने इस बीमारी से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। खास कर मुजफ्फरपुर में बच्चों का टीकाकरण किया गया था। लेकिन इस साल भी इस बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हो रहे बच्चे, सरकार के टीकाकरण पर सवाल खड़े कर रहे हैं।