मुंडका अग्निकांड: आग की घटना से सहमी दिल्ली, ताजा हुईं 25 साल पुराने उपहार हादसे की दर्दनाक यादें
मुंडका की इस घटना ने 25 साल पुराने (13 जून, 1997) ग्रीन पार्क के उपहार सिनेमा में लगी आग की घटना की यादें ताजा कर दी है। उपहार अग्निकांड के बाद दिसंबर 2019 में हुई रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में आग की घटना में भी दर्जनों लोगों ने यहां अपनी जान गंवा दी थी। आइए हम आपको बताते हैं दिल्ली में आग लगने की घटनाओं के कुछ बड़े मामले...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुंडका इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे में महिला समेत 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए, जिन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया।
राष्ट्रीय राजधानी में आग लगने की घटनाओं का इतिहास पुराना है। अक्सर यहां बड़ी आग लगने की घटनाओं में लोग अपनी जान गंवाते रहते हैं। ताजा मामला मुंडका इलाके का है जहां शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अबतक 26 लोगों की मौत हो गई है।
मुंडका की इस घटना ने 25 साल पुराने (13 जून, 1997) ग्रीन पार्क के उपहार सिनेमा में लगी आग की घटना की यादें ताजा कर दी है। उपहार अग्निकांड के बाद दिसंबर 2019 में हुई रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में आग की घटना में भी दर्जनों लोगों ने यहां अपनी जान गंवा दी थी। आइए हम आपको बताते हैं दिल्ली में आग लगने की घटनाओं के कुछ बड़े मामले...
आग लगने की कुछ घटनाएं....
- 12 मार्च 2022: गोकुलपुरी इलाके में एक प्लॉट में बसी झुग्गियों में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत समेत कुल सात की मौत, कई अन्य झुलसे।
- 26 अक्तूबर 2021: सीमापुरी इलाके में एक मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत।
- 08 दिसंबर 2019: उत्तरी दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी। इसमें 45 लोगों की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग जख्मी हुए थे।
- 12 फरवरी 2019: करोल बाग के होटल अर्पित प्लेस में आग लगने से यहां 17 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों ने आग के डर की वजह से होटल की छत से छलांग लगा दी थी। हादसे में कई लोग झुलसकर और दम घुटने से हताहत भी हुए थे।
- 21 जनवरी 2018: बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर-5 में पटाखा फैक्टरी में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग झुलस गए।
- 07 जुलाई 2017: सीमापुरी के दिलशाद कालोनी के एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह झुलस गए।
- 20 नवंबर 2011: नंद नगरी इलाके में किन्नरों के सर्वधर्म सम्मेलन में आग लगने से 14 किन्नरों की मौत हो गई जबकि 40 किन्नर झुलस गए।
- 13 जून 1997: दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा में बॉर्डर फिल्म का शो चल रहा था। उसी दौरान पिक्चर हॉल में आग लगी और 59 लोगों की मौत हो गई थी, इतना ही नहीं इस आग में 100 से अधिक लोग घायल भी हो गए थे। इस भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। घटना की जांच के दौरान पता चला था कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।