{"_id":"5927ee224f1c1b812d536024","slug":"before-visit-of-cm-yogi-adityanath-to-kushinagar-s-mushar-basti-dalits-asked-to-use-soaps-scent","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM के दौरे से पहले दलितों को बांटे गए साबुन-शैंपू-सेंट, कहा- ये लगाकर ही पास जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM के दौरे से पहले दलितों को बांटे गए साबुन-शैंपू-सेंट, कहा- ये लगाकर ही पास जाना
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 26 May 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कुशीनगर दौरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कुशीनगर के मैनपुर कोट गांव का दौरा किया। ये भी खबर थी कि वह मुसहर बस्ती का भी निरीक्षण करेंगे। लेकिन एक बात जो यहां सबसे ज्यादा अजीब हुई वो ये कि मुख्यमंत्री के आने से पहले यहां साबुन, शैंपू और सेंट बांटे गए।
विज्ञापन
प्रशासन के आला अधिकारियों ने इस दलित बस्ती के लोगों से कहा कि मुख्यमंत्री के पास जाना तो नहा-धोकर, पाउडर लगाकर जाना। उन्हें मुख्यमंत्री के दौरे से पहले साफ-सुथरा रहने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
गांव वालों ने बताया कि विकास से कोसों दूर रहे इस गांव में मुख्यमंत्री के आने की खबर मिलते ही अधिकारियों ने इस गांव की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया। सड़क-खड़ंजा तो ठीक ही किया गया, साथ ही लोगों के लिए शौचालय भी बनवाए गए। लोगों के घरों के अंदर भी साफ सफाई करवाई गई। बिजली की व्यवस्था भी हुई।
विज्ञापन
गांव के एक बुजुर्ग के अनुसार 'साहब लोग आए और साबुन, पाउडर, शैंपू दिए, कहा ई सब लगाकर ही मुख्यमंत्री के पास जाना'।