{"_id":"66f9ecbc5f22e6f953028853","slug":"agreement-reached-on-seat-sharing-between-bjp-and-ajsu-for-jharkhand-assembly-elections-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: भाजपा और आजसू में सीट बंटवारे पर बनी सहमति; आजसू को 11 सीटें देना तय, जदयू से बातचीत अंतिम दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: भाजपा और आजसू में सीट बंटवारे पर बनी सहमति; आजसू को 11 सीटें देना तय, जदयू से बातचीत अंतिम दौर में
Mon, 30 Sep 2024 05:41 AM IST
शिव शुक्ला
हिमांशु मिश्र
हिमांशु मिश्र
Published by: शिव शुक्ला
Updated Mon, 30 Sep 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अमित शाह, हिमंता सरमा और सुदेश कुमार महतो।
- फोटो :
X/@SudeshMahtoAJSU
विस्तार
लोकसभा चुनाव में लगे झटके के बाद भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सतर्क है। बीते चुनाव में बिना गठबंधन के चुनाव मैदान में उतरने और सत्ता गंवा देने के बाद पार्टी इस बार आजसू और जदयू के साथ राज्य में झामुमो की अगुवाई वाले इंडी गठबंधन का मुकाबला करेगी।शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह के साथ देर रात चली बैठक में आजसू को 11 सीटें देने पर सहमति बनी है। पार्टी की योजना जदयू को चार से छह सीटें देने की है। सूत्रों के मुताबिक जदयू के साथ पार्टी की बातचीत अंतिम दौर में है। संभवत: दो अक्टूबर को पीएम मोदी की हजारीबाग में होने वाली जनसभा से पहले सीट बंटवारे पर सहमति बना कर इसकी घोषणा कर दी जाएगी। इस बीच पार्टी ने राज्य में एनसीपी के इकलौते विधायक कमलेश सिंह को साध लिया है। सिंह तीन अक्टूबर को पार्टी का दामन थामेंगे। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। आजसू 13 सीटें मांग रही थी, जबकि भाजपा उसे 8 सीटें देना चाह रही थी। शाह के आवास पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो, राज्य के प्रभारी और असम के सीएम हिमंत विस्वा सरमा की बैठक में 11 सीटें देने पर सहमति बनी। जदयू दस सीटों की मांग कर रही है। हालांकि पार्टी ने संकेत दिया है कि आधा दर्जन से कम सीटों पर सहमति बन जाएगी।
इस बार कोई खतरा उठाना नहीं चाहती भाजपा
बीते विधानसभा चुनाव में आत्मविश्वास से लबरेज पार्टी अकेले दम पर मैदान में उतरी थी। हालांकि इसका खामियाजा पार्टी को झामुमो की अगुवाई वाले तत्कालीन यूपीए के हाथों सत्ता गंवाने के रूप में चुकाना पड़ा। आजसू के अलग चुनाव लडऩे के कारण पार्टी की सीटों की संख्या 37 से घट कर 25 रह गई। दूसरी ओर 8 फीसदी वोट हासिल करने वाली आजसू (2 सीट) को भी तीन सीटों का नुकसान हुआ। दूसरी ओर तत्कालीन यूपीए गठबंधन में शामिल झामुमो को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट हासिल हुई।
क्या है रणनीति?
भाजपा की रणनीति गठबंधन के सहारे अगड़ा-पिछड़ा का वोट बैंक मजबूत करने के साथ झामुमो के आदिवासी वोट बैंक में सेंध लगाने की है। इसी रणनीति के तहत बीते चुनाव में हार के बाद भाजपा नेतृत्व ने जेवीएम का पार्टी में विलय कराया। लोकसभा चुनाव में सभी पांच सुरक्षित सीटें गंवाने के बाद सीएम हेमंत सोरेन के करीबी और पूर्व सीएम चंपई सोरेन को साधा।