{"_id":"6225fea9f3df3f5edf77d4cd","slug":"abp-cvoter-exit-poll-2022-uttar-pradesh-uttarakhand-punjab-goa-manipur-election-results-prediction-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ABP CVoter Exit Poll Live: उत्तर प्रदेश में भाजपा और पंजाब में आप की जीत के आसार, जानें अन्य राज्यों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ABP CVoter Exit Poll Live: उत्तर प्रदेश में भाजपा और पंजाब में आप की जीत के आसार, जानें अन्य राज्यों का हाल
Mon, 07 Mar 2022 06:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 07 Mar 2022 06:44 PM IST
सार
देश के पांच राज्यों में चुनाव का उत्सव उत्तर प्रदेश में 7वें चरण की वोटिंग के साथ समाप्त हो गया। अब सभी पार्टियां और उनके प्रत्याशी दस मार्च को आने वाले चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले टीवी चैनलों और कंपनियों के एग्जिट पोल जारी किए हैं। एबीपी सी वोटर के आंकड़े यहां देखें....
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ABP News Exit Poll: देश के पांच राज्यों में चुनाव का उत्सव उत्तर प्रदेश में 7वें चरण की वोटिंग के साथ समाप्त हो गया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के हजारों उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई है।
अब दस मार्च को आने वाले परिणाम में सामने आएगा कि कौन विधायक बनेगा और कौन सिर्फ प्रत्याशी बनकर ही रह जाएगा। हालांकि, चुनाव के परिणामों से पहले विभिन्न टीवी चैनल और कंपनियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं एबीपी सी वोटर के सर्वे में किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं।
उत्तर प्रदेश
एग्जिट पोल में भाजपा एक बार फिर सरकार सत्ता में आती दिखाई दे रही है। पिछले चुनाव में करारी हार का सामना करने वाली समाजवादी पार्टी इस बार भी बहुमत से काफी दूर रह गई है। हालांकि, पार्टी ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार भी बसपा और कांग्रेस को लोगों ने पंसद नहीं किया, ये दोनों ही पार्टियां दहाई के आंकड़े पर सिमट गई हैं।
विज्ञापन
पंजाब
एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब चुनाव में बड़ा उलटफेर देख्नने को मिल सकता है। कांग्रेस को पीछे छोड़कर आम आदमी पार्टी इस बार बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है। अकाली दल गठबंधन और भाजपा गठबंधन को कम सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
गोवा
एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिखाई दे रही है। अब यहां सरकार बनाने के लिए पार्टियां जोड़तोड़ की राजनीति करते दिखाई देंगी।
उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिला और सत्ताधारी दल भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले भारी नुकसान हुआ है। आप इकाई के आकड़े पर सिमटी नजर आ रही है।
मणिपुर
एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, लेकिन कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले काफी नुकसान हुआ हुआ है। नागा पीपल्स फ्रंट और नेशनल पीप्ल्स पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

| पार्टी | 2022 में अनुमानित सीट | 2017 के परिणाम |
| भाजपा+ | 228-244 | 325 |
| सपा+ | 132-148 | 54 |
| बसपा | 13-21 | 19 |
| कांग्रेस | 04-08 | -- |
| अन्य | 02-06 | 05 |
| कुल सीटें-403 |
पंजाब
एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब चुनाव में बड़ा उलटफेर देख्नने को मिल सकता है। कांग्रेस को पीछे छोड़कर आम आदमी पार्टी इस बार बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है। अकाली दल गठबंधन और भाजपा गठबंधन को कम सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
| पार्टी | 2022 में अनुमानित सीट | 2017 के परिणाम |
| आप | 51-61 | 20 |
| कांग्रेस | 22-28 | 77 |
| अकाली दल+ | 20-26 | 77 |
| भाजपा+ | 07-13 | 18 |
| कुल सीटें-117 |
गोवा
एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिखाई दे रही है। अब यहां सरकार बनाने के लिए पार्टियां जोड़तोड़ की राजनीति करते दिखाई देंगी।
| पार्टी | 2022 में अनुमानित सीट | 2017 के परिणाम |
| भाजपा | 13 -17 | 13 |
| कांग्रेस | 12 -16 | 17 |
| आप | 01-05 | 00 |
| टीएमसी+ | 05-09 | -- |
| अन्य | 0-2 | 10 |
| कुल सीटें-40 |
उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिला और सत्ताधारी दल भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले भारी नुकसान हुआ है। आप इकाई के आकड़े पर सिमटी नजर आ रही है।
| पार्टी | 2022 में अनुमानित सीट | 2017 के परिणाम |
| कांग्रेस | 32-38 | 11 |
| भाजपा | 26-32 | 57 |
| आप | 0- 02 | -- |
| अन्य | 3-7 | 02 |
| कुल सीटें-70 |
मणिपुर
एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, लेकिन कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले काफी नुकसान हुआ हुआ है। नागा पीपल्स फ्रंट और नेशनल पीप्ल्स पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
| पार्टी | 2022 में अनुमानित सीट | 2017 के परिणाम |
| भाजपा | 23 -27 | 21 |
| कांग्रेस | 12 -16 | 28 |
| नागा पीपल्स फ्रंट | 03-07 | -- |
| नेशनल पीपल्स पार्टी | 10-14 | -- |
| अन्य | 02-06 | 11 |
| कुल सीटें-60 |