फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   A man trapped in windmill for 12 hours and died after possibility of electrocuted says madhya pradesh police

इंदौर: पवनचक्की की लिफ्ट में 12 घंटे फंसे रहने से शख्स की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 04 Sep 2020 11:30 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 04 Sep 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
A man trapped in windmill for 12 hours and died after possibility of electrocuted says madhya pradesh police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल

मध्य प्रदेश के इंदौर में पवनचक्की में फंसकर एक शख्स की मौत हो गई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शख्स चोरी करने के इरादे से पवनचक्की पर चढ़ा था लेकिन किसी हादसे की वजह से लिफ्ट में फंस गया। यह शख्स 12 घंटों तक लिफ्ट में फंसा रहा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ये मामला मध्य प्रदेश के धार जिले के कनवान गांव का है। शुरुआत में गांववालों को लगा कि लिफ्ट से शायद दो लोगों के चिल्लाने की आवाज आ रही है लेकिन पुलिस को उस जगह से सिर्फ एक ही शख्स का शव मिला, जो 40 वर्षीय मनोहर दामोर का था।
विज्ञापन


धार के एसपी आदित्य सिंह का कहना है कि मनोहर ने पवनचक्की पर चढ़ने के लिए सीढ़ियों का सहारा लिया होगा लेकिन संतुलन बिगड़ने के बाद वह लिफ्ट में अटक गया होगा। पुलिस ने बताया कि इस बात की संभावना है कि मनोहर की मौत बिजली के झटकों की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि इस मामले में मौत का कारण शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि यह शख्स चोरी के इरादे से पवनचक्की पर चढ़ा होगा लेकिन उसके साथ यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में और जांच की जा रही है।

मनोहर उज्जैन के बादनगर का रहने वाला है, लेकिन पिछले दस सालों से वो अपने ससुराल वालों के साथ धार में रह रहा था। कनवान गांव के पुलिस इंचार्ज के एस गहलोत का कहना है कि मनोहर के परिवार वालों ने दावा किया था कि मनोहर मानसिक रूप से बीमार था और एक हफ्ते पहले उसे इंदौर लाया गया था।

पुलिस के अनुसार परिवार वालों का कहना है कि मनोहर बुधवार की दोपहर घर से चला गया और वापस नहीं लौटा। गुरुवार को एक गांव निवासी ने पवनचक्की से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। गहलोत ने बताया कि हमें सूचना मिली कि पवनचक्की की लिफ्ट में एक शख्स फंस गया है, हम वहां पहुंचे और राहत बचाव टीम को अलर्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि तब तक शख्स की मौत हो चुकी थी।


पुलिस ने बताया कि मनोहर को बाहर निकालने में दो घंटे का समय लगा। हालांकि गांव वालों ने उस पवनचक्की से दो लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनी थी लेकिन वहां से सिर्फ मनोहर का ही शव बाहर निकला। गहलोत ने बताया कि इस इलाके से दो सुअरों के शव भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed