{"_id":"603a1a498ebc3ee91f3b6b3a","slug":"a-girl-jumped-into-sabarmati-river-in-ahmedabad-and-commit-suicide-but-shoot-video-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरने से पहले आयशा ने माता-पिता से की आखिरी बात, बोली - पति ने कहा था कि मरना है तो मर जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरने से पहले आयशा ने माता-पिता से की आखिरी बात, बोली - पति ने कहा था कि मरना है तो मर जाओ
Sun, 28 Feb 2021 10:22 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
साबरमती नदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अहमदाबाद में आयशा ने यह कहकर अपनी जान दे दी कि उसका पति को उसकी कोई परवाह नहीं है। आत्महत्या करने से पहले आयशा ने अपने माता-पिता को एक संदेश भी दिया और कहा कि अगर बच गई तो ले जाना और अगर मर गई तो दफन कर देना।
विज्ञापन
दरअसल, आयशा ने साबरमती नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले महिला ने एक इमोशनल वीडियो भी बनाया और अपने परिवार को संदेश दिया। वीडियो मिलते ही परिवार वालों ने पुलिस में को खबर दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और बचाव दल ने आयशा की लाश नदी से निकाली।
विज्ञापन
पति ने कहा कि मरने की वीडियो भेज देना
आयशा के पिता लियाकत अली ने कहा कि मरने से पहले आयशा ने कॉल किया था और बताया था कि वो साबरमती पुल पर खड़ी है और मरने जा रही है। इस पर दोनो ने उसे खूब समझाया लेकिन वो नहीं मानी। आयशा को कुरान की कसमें तक दी गईं लेकिन आयशा का कहना था कि उसका पति आरिफ उसे लेने नहीं आ रहा है। आयशा ने अपने पति से यह बात कही कि वो उसके बिना मर जाएगी तो इस पर आरिफ ने कहा कि मरना है तो मर जाओ, इस बात से आयशा काफी टूट गई थी।
विज्ञापन
वीडियो बनाने से पहले आयशा ने कहा कि 'ऐ प्यारी से नदी, प्रार्थना करते हैं कि मुझे अपने में समा लें' और यह कहते आयशा ने पुल से छलांग लगा दी। वीडियो में आयशा ने कहा कि हैलो, अस्सलाम अलेकुम, मेरा नाम आयशा आरिफ खान है और मैं जो कुछ भी करने जा रही हूं, मेरी मर्जी से करने जा रही हूं। इसमें किसी का दवाब नहीं है।'
आयशा ने कहा - जो कर रही हूं, अपनी मर्जी से कर रही हूं
आयशा आगे कहती हैं कि अब बस क्या कहें, खुदा की दी हुई जिंदगी बस इतनी ही थी। डैड, कब तक लड़ोगे, अब केस वापस ले लो। आयशा ने आगे कहा कि आरिफ को आजादी चाहिए तो ठीक है वो आजाद रहे। मैं खुश हूं, अल्लाह से मिलूंगी, उनसे कहूंगी कि मेरे गलती कहां हो गई?'
आयशा ने आगे कहा कि अल्लाह से दुआ करूंगी कि आगे इंसानों की शक्ल ना दिखाएं। यही नहीं इसके अलावा आयशा ने कहा कि मोहब्बत करनी है तो दोतरफा करो, एक तरफा करने से कुछ हासिल नहीं होता। ऐ प्यारी सी नदी, हम प्रार्थना करते हैं मुझे अपने में समा लें।
आयशा ने आगे कहा कि मैं हवाओं की तरह हूं, बस बहते रहना चाहती हूं। आयशा ने कहा कि मुझे जिनको जो बताना था, वो बता चुकी हूं। मुझे दुआओं में याद रखना, पता नहीं जन्नत मिले या ना मिले। अलविदा।
दहेज के लिए आयशा को प्रताड़ित करता था आरिफ
बेटी की मौत के बाद पिता लियाकत अली ने बताया कि बेटी की शादी 2018 में आरिफ खान से हुई थी लेकिन शादी के बाद वो उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। पिता ने बताया कि आरिफ के घरवाले डेढ़ लाख की मांग कर रहे थे और किसी तरह पैसों का इंतजाम कर उन्हें दे भी दिया था लेकिन उनका लालच बढ़ता गया। कुछ महीनों बाद आरिफ फिर आयशा को अहमदाबाद छोड़ गया।