{"_id":"5c53f258bdec2273704005cd","slug":"women-do-not-need-to-wear-pants-for-the-boss-looks-like-this-anita-dongre","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को बॉस दिखने के लिए पैंट पहनने की जरूरत नहीं: अनीता डोंगरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिलाओं को बॉस दिखने के लिए पैंट पहनने की जरूरत नहीं: अनीता डोंगरे
Fri, 01 Feb 2019 02:00 PM IST
अजय सिंह
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
मशहूर फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे का मानना है कि किसी महिला को अपनी क्षमता साबित करने के लिए पुरुषों का परिधान पहनने की जरूरत नहीं है।
महिलाओं के पारंपरिक परिधान तैयार करने के लिए मशहूर मुंबई की इस डिजाइनर का कहना है कि महिलाएं एक ही वक्त में खूबसूरत और शक्तिशाली दोनों लग सकती हैं क्योंकि ताकत अंदरूनी चीज है।
अनीता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘मैं जो भी बनाती हूं उसका स्त्रियोचित,आरामदेह और श्रेष्ठ होना जरूरी है। इसलिए मेरे लिए ऐसी धारणा कि किसी मजबूत महिला को पुरूषों का परिधान पहनना जरूरी है, एकदम गलत है। उन्हें महिलाओं के परिधान पहनने चाहिए। हम यहां पुरुषों से प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं है। हमारी ताकत हमारे भीतर है।’’
महिलाओं के लिए पहली बार किफायती ऑफिस वियर ‘एएडंडी’ ब्रांड पेश करने वाली डिजाइनर का कहना है कि उन्हें शक्तिशाली दिखाने वाली वेशभूषा की पूरी अवधारणा पक्षपातपूर्ण और पितृसत्तात्मक लगती है।

अनीता लैक्मे फैशन वीक समर/रिजॉट 2019 से इतर बातचीत कर रहीं थीं। यहां इन्होंने अपना नया कलेक्शन ‘‘समर रेविएरा’ पेश किया।