फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Panchayat elections in Maharashtra: 14 villages of Thane will boycott voting on Friday

महाराष्ट्र में पंचायत चुनाव: ठाणे के 14 गांव करेंगे शुक्रवार को मतदान का बहिष्कार

Thu, 14 Jan 2021 06:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला न्यूज डेस्क, मुंबई
अमर उजाला न्यूज डेस्क, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 14 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections in Maharashtra: 14 villages of Thane will boycott voting on Friday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में शुक्रवार को पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। इस बीच राज्य के ठाणे जिले के 14 गांवों ने पंद्रह जनवरी को होने वाले पंचायत चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। ये गांव बीते करीब पंद्रह सालों से किसी चुनाव में मतदान नहीं कर रहे हैं। उधर नासिक व नंदूरबार जिले के दो गांवों में सरपंच पदों की नीलामी के बाद इन गांवों में चुनाव निरस्त कर दिए गए हैं। नासिक जिले के उमराणे व नंदूरबार के खोंडापाली गांव में बीते दिनों सरपंच पदों के लिए बोलियां लगने व पद नीलाम होने की खबर आई थी
विज्ञापन

 
महाराष्ट्र के राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने गुरुवार को एक बैठक में इन गांवों में सरपंच पद व पंच के चुनाव में अनियमितता की शिकायतों की जांच की थी। इसके बाद मदान ने चुनाव निरस्त किए जाने की जानकारी दी। मदान ने बताया दोनों गांवों में पदों की नीलामी की खबरें आई थीं। 
विज्ञापन


नवी मुंबई का हिस्सा बनाने की मांग
उधर, ठाणे से खबर है कि जिले के 14 गांव नवी मुंबई का हिस्सा बनने की मांग कर रहे हैं। अपनी मांग के समर्थन में ये गांव पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ठाणे के डिप्टी कलेक्टर बालासाहेब वाकचौरे ने बताया कि शुक्रवार को होने वाले चुनाव का उक्त गांवों के लोगों द्वारा बहिष्कार किए जाने के कारण पांच ग्राम पंचायतों में मतदान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि बीत पंद्रह साल से इन गांवों के लोग अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और उन्होंने बीते दो आम चुनावों का भी बहिष्कार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed