फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Nawab Malik: Maharashtra BJP asked, why isn't Nawab Malik is asked to resign

Nawab Malik: भाजपा कार्यकर्ताओं का सवाल- गिरफ्तारी के बाद भी मलिक से क्यों नहीं मांगा गया इस्तीफा

Sat, 26 Feb 2022 04:02 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुंबई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 26 Feb 2022 04:02 PM IST
सार

शनिवार को महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवाब मलिक की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सवाल किए। पूछा गया कि मलिक को गिरफ्तार करने के बावजूद उनसे इस्तीफा क्यों नहीं मांगा गया?

विज्ञापन
Nawab Malik:  Maharashtra BJP asked, why isn't Nawab Malik is asked to resign
राकांपा नेता नवाब मलिक। - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रवक्ता नवाब मलिक की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सवाल किए। उन्होंने पूछा कि मलिक को गिरफ्तार करने के बावजूद उनसे इस्तीफा क्यों नहीं मांगा गया। नवाब मलिक को बुधवार को आठ घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

 
पुणे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पहले भी कई नेताओं ने आरोपों का सामना करने के बाद एमवीए सरकार से इस्तीफा दिया है। अब नवाब मलिक को भी इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन

 
पाटिल ने कहा कि मलिक को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ एक जमीन से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अगर कोई सरकारी कर्मचारी किसी आपराधिक आरोप में गिरफ्तार होता है तो वह निलंबित होने के साथ ही अपनी नौकरी से भी हाथ धो बैठता है। तो यही नियम मलिक पर लागू क्यों नहीं होता है? मलिक से उनके बॉस इस्तीफा क्यों नहीं मांग रहे हैं? मलिक का इस्तीफा नहीं लेकर सरकार एक आरोपी को बचा रही है और ऐसी स्थिति को भाजपा कभी भी सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
उन्होंने आगे कहा कि नवाब मलिक को ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार कर 3 मार्च तक के लिए कस्टडी में भेजा है। नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ एक जमीन से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।  वहीं, शुक्रवार को पेट दर्द की परेशानी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद एमवीए नेताओं ने मलिक के इस्तीफे की संभावना से इनकार कर दिया।

पाटिल ने कहा कि हमारा एक दिवसीय आंदोलन (मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर) राज्य सरकार के लिए चेतावनी थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इस मुद्दे पर हमें अपना विरोध जारी रखना होगा। उन्होंने पूछा कि NCP और शिवसेवा के मंत्रियों के लिए नियम अलग क्यों हैं, जबके उनके ऊपर गंभीर आरोप हैं। पहले संजय राठौड़ और अनिल देशमुख को अलग-अलग आरोपों में मंत्री पद छोड़ने के लिए कहा गया था। लेकिन मलिक की गिरफ्तारी के बावजूद उनका इस्तीफा क्यों नहीं मांगा जा रहा है? 


पिछले साल फरवरी में, राठौड़ ने अपना नाम एक महिला की मौत से जुड़े होने के बाद इस्तीफा दे दिया था, जबकि देशमुख ने अप्रैल में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद इस्तीफा दिया था। देशमुख को बाद में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed