फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Mumbai: The politics of corruption in bandra kurla complex Covid Center hospital

मुंबईः बीकेसी कोविड सेंटर में भ्रष्टाचार को लेकर गरमाई सियासत

Fri, 31 Jul 2020 03:11 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 31 Jul 2020 03:11 PM IST
सार

  • एमएमआरडीए ने दिया था गुड़गांव की कंपनी को ठेका
  • भाजपा ने राज्यपाल से की घोटाले की लोकायुक्त से जांच की मांग

विज्ञापन
Mumbai: The politics of corruption in bandra kurla complex Covid Center hospital
vinod mishra With Maharshtra Governer Bhagat singh Koshiyari - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण की राजधानी बनी मुंबई में कोविड सेंटर के निर्माण में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने कोविड सेंटर निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर मामले की लोकायुक्त से जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स (बीकेसी) में कोविड सेंटर का निर्माण किया है। कोविड सेंटर बनने से लेकर अब तक विवादों में है। भाजपा पार्षद विनोद मिश्र का आरोप है कि दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में शामिल गुड़गांव की एक कंपनी को कोविड सेंटर के निर्माण का ठेका दिया गया था।
विज्ञापन


एमएमआरडीए की ओर से कोविड सेंटर के निर्माण में बाजार दर से तीन गुना ज्यादा लागत आई है। पहले इस मामले की जांच को लेकर विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस से मिला था उसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई भाजपा के नेता व पूर्व मंत्री आशिष शेलार के नेतृत्व में पार्षद विनोद मिश्र ने राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिलकर कोविड सेंटर घोटाले की लोकायुक्त से जांच की मांग की। मिश्र ने बताया कि राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही लोकायुक्त से इस संबंध में बात करेंगे।

एमएमआरडीए ने बीएमसी को भेजा 59.27 करोड़ का बिल

एमएमआरडीए ने इस कोविड सेंटर के कंस्ट्रक्शन में खर्च हुए 59.27 करोड़ का बिल बीएमसी को थमाया है। एमएमआरडीए का कहना है कि मुंबई में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करना बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की है, इसलिए उसे इसका भुगतान करना चाहिए। भाजपा पार्षद विनोद मिश्र का कहना है कि जब कोविड सेंटर बनाने का आदेश राज्य सरकार ने दिया था तो रकम का भुगतान बीएमसी क्यों करे।  

बीएमसी को नहीं करना चाहिए बिल का भुगतान- रविराजा

कांग्रेस पार्षद व बीएमसी में विपक्ष के नेता रविराजा का कहना है कि एमएमआरडीए की तरफ से भेजे गए बिल का भुगतान बीएमसी को नहीं करना चाहिए। एमएमआरडीए के पास दस हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जमा है, उसमें से भुगतान करे। रविराजा ने कहा कि कोरोना संकट काल में भी सभी की नजर बीएमसी की तिजोरी पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed