{"_id":"6204efd6dabaef075e38dcf8","slug":"maharashtra-deputy-cm-ajit-pawar-statement-on-hijab-controversy-said-unfortunate-some-people-are-taking-political-advantage-of-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजाब विवाद: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा- कुछ लोग उठा रहे इसका राजनीतिक फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजाब विवाद: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा- कुछ लोग उठा रहे इसका राजनीतिक फायदा
Thu, 10 Feb 2022 04:50 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 10 Feb 2022 04:50 PM IST
सार
हिजाब विवाद पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस पर सियासत करने वालों पर टिप्पणी की है। पवार ने कहा कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है और हमें उसी के हिसाब से रहना चाहिए।
विज्ञापन
हिजाब विवाद पर अजीत पवार का बयान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक का हिजाब विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला आ जाए, फिर इस मामले की सुनवाई करेंगे. वहीं विवाद के बीच नेताओं की बयानबाजी जारी है. अब महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने मामले को सियासी रूप देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि हमें ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए जो समाज को और विभाजित कर सकती हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग इसका राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति और संविधान हमें लोगों को जाति और धार्मिक आधार पर बांटना नहीं सिखाते। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और हम सभी को उसी के हिसाब से रहना चाहिए।
हिजाब के समर्थन में एनसीपी का प्रदर्शन
वहीं नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) ने हिजाब के समर्थन में पुणे में प्रदर्शन किया। भारी संख्या में लड़कियां और महिलाएं फुले वाडा एरिया में हिजाब का समर्थन करती तख्तियां लेकर सड़क पर उतर गई। एनसीपी पुणे इकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने कहा कि राइट विंग के लड़कों ने उदीपी में एक मुस्लिम लड़की को घेर लिया था। इस घटना से भारतीयों का सिर शर्म से झुक गया। जगताप ने कहा कि बीजेपी को स्कूल और कॉलेजों में राजनीति नहीं लानी चाहिए। वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री और राकांपा के वरिष्ठ नेता दिलीप वालसे पाटिल राजनीतिक दलों को हिजाब विवाद पर विरोध प्रदर्शन करने से मना किया था। उन्होंने पार्टियों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।
विज्ञापन
अनिल विज ने कहा-ड्रेस कोड नहीं तो घर बैठें
विवाद पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का भी बड़ा ब्यान आया है। अनिल विज ने कहा है कि हिजाब पहनने से किसी को कोई भी अपत्ति नहीं होनी चाहिए। कोई भी अगर हिजाब पहनना चाहे, वो पहन सकता है, लेकिन अगर कोई शिक्षण संस्थान में जा रहा है तो वहां से ड्रेस कोड को फॉलो करना होगा।
नवाब मलिक ने कहा-बीजेपी तय करेगी क्या पहनें ?
महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने आरएसएस और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि क्या अब संघ परिवार और भाजपा तय करेगी कि देश में कोई व्यक्ति क्या पहने और क्या खाए? उन्होंने आरोप लगाया कि यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन है।
हिजाब विवाद पर मलाला के बाद तालिबान भी कूद पड़ा है। तालीबान ने स्कूलों में हिजाब पहनकर जाने देने की मांग करने वाली लड़कियों का समर्थन किया है। तालिबान ने कर्नाटक की मुस्लिम लड़कियों की प्रशंसा करते हुए लिखा कि ये लड़कियां इस्लामिक मूल्यों के लिए खड़ी हैं।