{"_id":"5d82dc4a8ebc3e015d44c20e","slug":"imd-forecasts-of-extremely-heavy-rainfall-in-mumbai-on-sep-19-red-alert-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में आज और कल हो सकती है भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, फोर्स तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में आज और कल हो सकती है भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, फोर्स तैनात
Thu, 19 Sep 2019 07:09 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 19 Sep 2019 07:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मुंबई और उससे सटे रायगढ़ जिले में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई में गुरुवार सुबह से अगले 24 घंटे तक 204 मिमी से ज्यादा बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जो शुक्रवार तक जारी रहने की संभावना है। वहीं मुंबई के पास रायगढ़ जिले में गुरुवार को भारी बारिश और शुक्रवार को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें: बारिश में क्या होता है रेड या ऑरेंज अलर्ट का मतलब, ऐसी स्थिति में क्या करें
विज्ञापन
महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने ट्वीट किया, ''भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर मुंबई, ठाणे और कोंकड़ के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। राज्य के बाकी जिलों के कलेक्टरों को स्थानीय स्तर पर हालात को देखते हुए इस पर फैसला लेने के निर्देश दिए हैं।''
बुधवार रात से शहर और पास के ठाणे और पालघार में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दोपहर में हाई टाइड आने की संभावना
मुंबई में आज दोपहर 2.29 मिनट पर हाई टाइड आएगा। इस दौरान अरब सागर में 3.85 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। बाम्बे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की तरफ से लोगों को उन इलाकों में जाने से मना किया गया जहां पर पानी भरता है।
बीएमसी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी देने के बाद से बाम्बे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने हेल्पलाइन नंबर 1916 को जारी किया है। साथ ही बीएमसी ने लोगों से समुद्र के किनारों की तरफ न जाने की सलाह भी दी है। बीएमसी की राहत और बचाव टीम पूरी तरह से मुस्तैद है।
राहत और बचाव कार्य के लिए फोर्स तैनात
बारिश से पैदा होने वाले हालातों को संभालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएमसी और राज्य पुलिस की टीमें तैयार हैं। प्रशासन के कई बड़े अधिकारी भी मौसम की हर अपडेट पर ध्यान बनाए हुए हैं।

In view of heavy rainfall forecasts. As a precautionary measure, holiday is declared for all schools & junior colleges in Mumbai, Thane, Konkan region for today 19 Sep 2019. District collectors in other parts of Maharashtra to decide, based on local conditions. #rain
— ashish shelar (@ShelarAshish) September 18, 2019