{"_id":"5e8ac8648ebc3e769e4880f9","slug":"icmr-7-lakh-rapid-antibody-testing-kits-maharashtra-has-covid-19-highest-cases-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 33 नए मामले, मुंबई का वार्कहॉट अस्पताल सील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 33 नए मामले, मुंबई का वार्कहॉट अस्पताल सील
Mon, 06 Apr 2020 11:49 AM IST
अपूर्वा राय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 33 और मामलों की पुष्टि होने के साथ राज्य में कुल रोगियों की संख्या 781 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में 19 पुणे से, 11 मुंबई से और सतारा, अहमदनगर तथा वसई (पालघर जिले) से एक-एक मामले आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को 33 लोगों की कोरोना वायरस की पॉजिटिव रिपोर्ट मिलीं जिसके बाद कोरोना वायरस से राज्य में अब तक संक्रमित रोगियों की संख्या 781 हो गई हैं। इस बीमारी से राज्य में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल के कुछ कर्मचारियों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को नियंत्रण क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसी बीच भारत में कोरोना के कहर के बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को 8 अप्रैल तक विदेश से 7 लाख रैपिड एंटीबॉडी टेस्टिंग किट मिल जाएंगी। इसका फायदा महाराष्ट्र में खासतौर पर होगा क्योंकि यहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि महाराष्ट्र राज्य में सबसे पहले एंटीबॉडी टेस्टिंग किट पहुंचे। पहले फेस में 5 लाख किट आने की उम्मीद है।
ये टेस्ट उन लोगों में ज्यादा कारगर है जिनके लक्षण शुरु में नहीं दिखाई देते। हॉटस्पॉट इलाकों में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट करने का फैसला कारगर साबित हो सकता है। हॉटस्पॉट उन क्षेत्रों को कहा जाता है जहां सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं।