{"_id":"593a8be74f1c1b831c9caf95","slug":"father-sexually-assaults-with-own-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की ना से बौखलाया पति, बनाया बेटी को हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की ना से बौखलाया पति, बनाया बेटी को हवस का शिकार
amarujala.com- presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता और बेटी के बीच रिश्ता कैसा होता है ये शायद समझाने की जरुरत नहीं है। लेकिन एक पिता अपनी महज साल साल की बेटी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत करता था जो आप सोच भी नहीं सकते। मामला पूणे के उत्तम नगर का है जहां एक पिता अपनी 7 साल की बेटी के साथ यौन शोषण करता था। ऐसा वो पत्नी की ना से बौखलाकर करता था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने हैवान पिता के खिलाफ उत्तम नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक एनडीए अधिकारी ने पुलिस को धटना की जानकारी दी। पीड़ित बच्ची की मां इस एनडीए अधिकारी के घर नौकरानी का काम करती है। उसने अपने पति की करतूतों के बारे में अधिकारी को बताया था। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति रोज शराब पीने के बाद उससे मारपीट करता था और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। मना करने पर उसने अपनी अबोध बच्ची को बवस का शिकार बनाना शुरु कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी फरार है।
विज्ञापन