फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   BJP signs the formation of government in Maharashtra with Shiv Sena

महाराष्ट्रः भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर दिए सरकार बनाने का संकेत

Tue, 28 Jul 2020 06:41 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 28 Jul 2020 06:41 PM IST
सार

  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को बिहार जैसे चमत्कार की उम्मीद
  • लेकिन शिवसेना के साथ चुनावी गठबंधन नहीं करेगी भाजपा

विज्ञापन
BJP signs the formation of government in Maharashtra with Shiv Sena
चंद्रकांत पाटिल - फोटो : File Photo

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के महाराष्ट्र में अपने दम पर सरकार बनाने की घोषणा के दूसरे दिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पुरानी सहयोगी शिवसेना पर डोरे डालना शुरू कर दिया है। पाटिल ने कहा कि भाजपा राज्य में अब भी शिवसेना के साथ मिलकर नई सरकार बनाने के लिए तैयार है। बशर्ते, चुनावी गठबंधन नहीं करेगी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पाटिल के अचानक शिवसेना के साथ आने के बयान के सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा को महाराष्ट्र में बिहार जैसे चमत्कार की उम्मीद है। पाटिल ने कहा कि यदि शिवसेना अध्यक्ष व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लगता है कि एनसीपी और कांग्रेस मिलकर पार्टी का मूल हिंदुत्व का मुद्दा खत्म कर देगी और उद्धव की भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा में फार्मूला तैयार हुआ तो प्रदेश भाजपा राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


पाटिल ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। बिहार में भाजपा चुनाव हार गई थी। पर बाद में जेडीयू ने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाई है। महाराष्ट्र में तो एनसीपी और कांग्रेस ने शिवसेना के विरोध में चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटिल ने कहा कि यदि केंद्रीय नेतृत्व का आदेश आया तो हम राज्य में शिवसेना के साथ सरकार बनाएंगे, लेकिन भाजपा राज्य में कोई भी चुनाव शिवसेना से गठबंधन करके नहीं लड़ेगी। पाटिल ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग लड़ा। दोनों दल में से किसी को बहुमत नहीं मिला तो फिर सरकार बनाने के लिए दोनों दल एक साथ आ सकते हैं।

मख्यमंत्री पद शिवसेना को नहीं देगी भाजपा

पाटिल ने शिवसेना के साथ आने के संकेत के साथ यह भी साफ किया कि भाजपा मुख्यमंत्री पद शिवसेना को नहीं देगी। भाजपा को ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद भी मंजूर नहीं होगा। पाटिल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है। महाराष्ट्र में 56 विधायकों वाली शिवसेना को मुख्यमंत्री पद कैसे दे सकते हैं? 



हमें बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में राष्ट्रीय राजनीति करनी है। पाटिल ने कहा कि शिवसेना को उपमुख्यमंत्री, राजस्व जैसे वजनदार विभाग दिए जा सकते हैं। फिलहाल, राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर नई सरकार बनाने के लिए भाजपा पहल नहीं करेगी। क्योंकि भाजपा पूरी तरह से विपक्ष की भूमिका में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed