फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   24 lakh liters of alcohol is consumed daily in Maharashtra

महाराष्ट्र में रोज 24 लाख लीटर मदिरा गटक जाते हैं शराबी

Tue, 05 May 2020 08:55 PM IST
Harendra Chaudhary सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 05 May 2020 08:55 PM IST
सार

  • लॉकडाउन में शराब की दुकानों पर भीड़ कम करने के लिए टोकन पद्धति
  • टोकन पद्धति से प्रति शराब दुकान पर एक घंटे में 50 ग्राहकों को सेवा दी जा सकेगी

विज्ञापन
24 lakh liters of alcohol is consumed daily in Maharashtra
Liquor Shop in mumbai - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना वायरस से सर्वाधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र में शराबी रोजाना 24 लाख लीटर मदिरा गटक जाते हैं। लॉकडाउन में खुली शराब की दुकानों पर बड़े पैमान पर मदिरापान करने वालों को नियंत्रित करना पुलिस के लिए भी मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


लेकिन, मामला राजस्व का भी है। इसलिए आबकारी विभाग ने टोकन पद्धति शुरू कर शराब की दुकानों पर भीड़ नियंत्रित करने का नया नियम बनाया है।

देश के अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी लॉकडाउन के तीसरे चरण में मदिरा की बिक्री शुरू की गई है। राजस्व के लिए महत्वपूर्ण शराब की दुकानें कुछ शर्तों के आधार पर खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


लेकिन 43 दिन के बाद शराब की दुकानें खुलने पर मदिरा प्रेमियों की भीड़ अनियंत्रित होती दिखाई दी। राज्य में शराब की कम दुकानें खुलने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। वहीं, एक दिन में करीब 17 करोड़ रुपए की शराब बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए आबकारी विभाग ने मदिरा प्रेमियों की भीड़ को नियंत्रित करने की योजना अमल में लाई है।

राज्य के उत्पादन शुल्क आयुक्त कांतिलाल उमप ने शराब की दुकानों के सामने मार्किंग, एक दूसरे के बीच छह फुट के अंतर पर रहने का निर्देश देने के साथ ही ग्राहकों के लिए टोकन पद्धति शुरू करने की नई नियमावली तैयार की है।

इसके तहत ग्राहक को एक फार्म दिया जाएगा, जिसमें ग्राहक के मोबाईल नंबर, शराब के ब्रांड और बोतल की संख्या आदि भरना पड़ेगा। फार्म भरने के साथ ही ग्राहक को टोकन दे दिया जाएगा।

प्रति घंटे 50 और दिन में 400 ग्राहकों को मिलेगी सेवा

आबकारी के टोकन पद्धति से प्रति शराब दुकान पर एक घंटे में 50 ग्राहकों को सेवा दी जा सकती है। वहीं, दिन में 400 ग्राहकों को सेवा मिल सकेगी। नियमावली के तहत पहले 50 टोकन दिया जाएगा।

उसके बाद फिर दूसरा टोकन नंबर जारी किया जाएगा। यदि टोकनधारक को उस दिन मदिरा नहीं मिली तो दूसरे दिन उन्हें पहले नंबर पर शराब मिल सकेगी।

सालभर में विकती है 86.7 करोड़ लीटर मदिरा

महाराष्ट्र के उत्पादन शुल्क विभाग के आयुक्त कांतिलाल उमप के अनुसार राज्य में सालभर में 86.7 करोड़ लीटर मदिरा बिकती हैं। इसके हिसाब से सूबे में एक दिन में करीब 24 लाख लीटर मदिरा गटकी जाती है।

राज्य में सर्वाधिक 35 करोड़ लीटर देशी शराब, 20 करोड़ लीटर अंग्रेजी शराब और 31 करोड लीटर बीयर बिकती है। उमप के अनुसार वित्तीय वर्ष 2010-2020 में शराब से 15 हजार 428 करोड़ राजस्व शराब की बिक्री से प्राप्त हुआ था।



इस आधार पर शराब की बिक्री से महाराष्ट्र सरकार की तिजोरी में प्रतिमाह 13 हजार करोड़ रुपये जमा होता है।

होटल न खुले तो बर्बाद हो जाएगी 10 करोड़ की मदिरा

इधर, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन वेस्टर्न इंडिया ने अपने स्टॉक में मौजूद शराब बेचने की अनुमति मांगी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरुबख्श सिंह कोहली की ओर से राज्य सरकार को लिखे पत्र में दावा किया गया है कि 45 दिनों से जारी लॉकडाउन के कारण उनके पास ऐसी मदिरा जमा हो गई है जिसके इस्तेमाल की अवधि खत्म होने वाली है।

यदि शराब बिक्री की अनुमति नहीं मिली तो होटल के स्टॉक में पड़े 10 करोड़ रुपये की मदिरा बर्बाद हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed