{"_id":"5cb9465abdec2213fa1fc8ca","slug":"general-elections-2019-malegaon-blast-victims-go-to-court-to-cancel-sadhvi-pragya-s-candidature","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्रज्ञा के सामने एक और चुनौती, उम्मीदवारी रद्द करने को कोर्ट पहुंचे पीड़ित के पिता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साध्वी प्रज्ञा के सामने एक और चुनौती, उम्मीदवारी रद्द करने को कोर्ट पहुंचे पीड़ित के पिता
Fri, 19 Apr 2019 05:09 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 19 Apr 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
भोपाल में गुरुवार को मीडिया से बात करतीं साध्वी प्रज्ञा
- फोटो : PTI
भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी के खिलाफ मालेगांव बम धमाके के पीड़ित के पिता निसार सईद ने शिकायत दर्ज कराकर उनकी उम्मीदवारी को चुनौती दी है। पीड़ित के पिता ने प्रज्ञा के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि साध्वी की उम्मीदवारी रद्द की जाए। प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी को चुनौती देने वाले निसार सईद ने साल 2008 में हुए मालेगांव बम धमाके में अपने बेटे को खो दिया था। उन्होंने मुंबई की एनआईए कोर्ट से मांग की कि प्रज्ञा ठाकुर बीमारी के चलते जमानत पर हैं इसलिए उनकी उम्मीदवारी पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
एनआईए कोर्ट के न्यायाधीश वी.एस.पाडलकर ने एनआईए और प्रज्ञा से जवाब मांगा है। कोर्ट सोमवार को इस पर सुनवाई करेंगी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि खराब स्वास्थ्य का बहाना बनाकर जमानत लेने वाली प्रज्ञा ठाकुर कड़कती धूप में भोपाल में चुनाव प्रचार करेंगी। सईद ने आरोप लगाया कि साध्वी ने कोर्ट को गुमराह किया है। साध्वी प्रज्ञा भोपाल से कांग्रेस के बरिष्ठ नेता दिग्विजय के खिलाफ चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
बता दें कि साध्वी पहली बार तब चर्चा में आई थी जब 29 सितंबर 2008 को उत्तर महाराष्ट्र के मालेगांव में बम धमाका मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। महाराष्ट्र एटीएस ने इस बम धमाके में हिंदुवादी संगठनों का हाथ होने का अंदेशा जताया था। वह 9 साल तक जेल में थी। फिलहाल वो जमानत पर हैं। हालांकि बाद में एनआईए ने साध्वी को क्लीनचिट दे दी लेकिन उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया है। महाराष्ट्र संगठित अपराध अधिनियम (मकोका) के तहत साध्वी पर लगे आरोप हटा लिए गए हैं लेकिन, गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता के तहत अब भी वह आरोप का सामना कर रही हैं।
विज्ञापन