{"_id":"5f7f4eb08ebc3e9c033406bd","slug":"south-delhi1602178736","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, गले पर मिले निशान, ससुराल वाले फरार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, गले पर मिले निशान, ससुराल वाले फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, गले पर मिले निशान, ससुराल वाले फरार
विज्ञापन
नई दिल्लीः हर्ष विहार इलाके में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त चांदनी ठाकुर (26) के रूप में हुई है। वारदात के बाद ससुराल वाले स्वामी दयानंद अस्पताल में चांदनी का शव छोड़कर फरार हो गए। डॉक्टरों का कहना था कि चांदनी के गले पर निशान मिले हैं। उसके पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पहले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। बाद में जब उसने बेटी को जन्म दिया तो अब उसको ज्यादा परेशान किया जाने लगा था। क्षेत्रीय एसडीएम ने मृतका के पिता का बयान दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। हर्ष विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार चांदनी ठाकुर परिवार के साथ सबोली गांव में रहती थी। 22 फरवरी 2019 को चांदनी की शादी टीनू नामक युवक से हुई थी। टीनू प्राइवेट नौकरी करता है। करीब दस माह पूर्व चांदनी ने एक बेटी को जन्म दिया था। उसका मायका रानी गार्डन गीता कालोनी इलाके का है। चांदनी के पिता वीर सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उसके साथ मारपीट की जाती थी। चांदनी ने जब बेटी को जन्म दिया तो उसकी मुसीबत और बढ़ गई। वीर सिंह ने बताया कि बेटी सब कुछ सहन कर रही थी। ससुराल वालों ने बुधवार दोपहर फोन कर बताया कि चांदनी सीढ़ियों से गिर गई है। परिवार को स्वामी दयानंद अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया।
वीर सिंह वहां भागे तो अस्पताल पहुंचने पर बेटी मृत मिली। डॉक्टरों ने बताया कि चांदनी को लेकर आने वालों से जब कहा गया कि उसके गले पर निशान है तो वह फरार हो गए। बाद में डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। उधर बृहस्पतिवार को मोर्चरी में चांदनी के ससुराल से कुछ रिश्तेदार पहुंचे तो मायके और ससुराल वालों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया। वीर सिंह ने बताया कि सोमवार वह चांदनी से मिलने उसकी ससुराल गए थे, लेकिन उन्होंने उससे मिलने नहीं दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
----
(शुजात आलम)