फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज - अमृत धवन को एफआईआर में नामजद किया गया है

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज - अमृत धवन को एफआईआर में नामजद किया गया है

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
- दो सांसदों ने भी विजय चौक जाने की कोशिश की थी अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की पीडि़त युवती की मौत के बाद दिल्ली महिला कांगे्रस अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में इंडियन यूथ कांग्रेस व कांग्रेस की अन्य यूनिटों के नेता व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर को विजय चौक पर प्रदर्शन किया। नई दिल्ली जिल की संसद मार्ग थाना पुलिस ने कांग्रेसी महिला व पुरूष कार्यकर्ताओं के खिलाफ देर शाम को मामला दर्ज कर लिया। एफआईआर में दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन समेत १४ महिलाओं को नामजद किया गया है। दो सांसदों ने भी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विजय चौक पहुंचने की कोशिश की थी, मगर पुलिस उनको पहले ही हिरासत में ले लिया था। इस कारण सांसदो के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। हाथरस सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग को लेकर अमृत धवन व इंडियन यूथ कांग्रेस के नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस की महिला व अन्य यूनिटों के काफी कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर ढाई बजे विजय चौक पहुंच गए थे। कार्यकर्ताओं के विजय चौक पर पहुंचने पर दिल्ली पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। सभी कांग्रेसी नेताओं को बस में बैठाकर मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। नई दिल्ली जिले के डीसीपी डा. ईश सिंघल के अनुसार विजय चौक से अमृत धवन समेत कुल ३२ कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था। इनमें २२ पुरुष व १४ महिलाएं थीं। सभी के खिलाफ धारा १४४ का उल्लंघन करने पर सीआरपीसी की धारा १८८, महामारी अधिनियम और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, हालांकि मंगलवार देर रात तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन
--------- दिल्ली पुलिस से सुरक्षा में फिर हुई चूक- दिल्ली पुलिस से एक बार फिर सुरक्षा में चूक हुई है। विजय चौक पर धारा १४४ लगी हुई है और चारों तरफ बेरीकेड्स लगाकर रास्तों को बंद किया हुआ है। इसके बावजूद कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता विजय चौक पहुंचने में कामयाब हो गए। दिल्ली पुलिस के आला पुलिस अधिकारी इसे सुरक्षा में बड़ी चूक मान रहे हैं। विजय चौक के पास ही संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, साउथ व नार्थ ब्लाक हैं। प्रधानमंत्री का कार्यालय भी यहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
---------- पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed