{"_id":"5f7346028ebc3e9bfd3f7a77","slug":"south-delhi1601390082","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपथ पर आगजनी व ट्रैक्टर को जलाने का मामला:\nपंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष समेत चार कांग्रेसी नेता गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
राजपथ पर आगजनी व ट्रैक्टर को जलाने का मामला: पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष समेत चार कांग्रेसी नेता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपथ पर आगजनी व ट्रैक्टर को जलाने का मामला: पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष समेत चार कांग्रेसी नेता गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली।
नई दिल्ली जिला पुलिस ने नए कृषि कानूनों के विरोध में राजपथ पर सोमवार सुबह हुई आगजनी व ट्रैक्टर को जलाने के मामले पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह ढिल्लो समेत चार कांग्रेसी नेताओं को मंगलवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन कांग्रेस नेता आल इंडिया यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी हैं। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जिन छह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था उनको मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को १४ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह राजपथ पर हंगामा किया था और अंबाला से टाटा-४०७ में लाए गए टै्रक्टर में आग लगा दी थी। कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता पुलिस बेरीकेड्स को हटाकर राजपथ-मानसिंह क्रॉसिंग चौराहे पर पहुंच गए थे और काफी देर तक नारेबाजी की थी। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्जकर टाटा-४०७ के ड्राइवर ओमप्रकाश समेत छह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि पंजाब यूथ कांग्रेस के नेता बीरेन्द्र सिंह ढिल्लो, ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश पंवार, ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के महासचिव अब्राहम रॉय मनी और ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज बंटी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीरेन्द्र सिंह ढिल्लो को पश्चिमी विहार से व बाकी कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शन में शामिल हुए बाकी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली व पंजाब में दबिश दी जा रही है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बात के भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं कि ये कांग्रेसी नेता अति सुरक्षित इलाके में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचने में कैसे कामयाब हो गए। सुरक्षा में लापरवाही किस स्तर पर बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
---------
पुरुषोत्तम वर्मा