{"_id":"5f7345ef8ebc3e9b9d1178be","slug":"south-delhi1601390063","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच रुपये के गुटके लिए युवक ने दुकानदार को पीटा, मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पांच रुपये के गुटके लिए युवक ने दुकानदार को पीटा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(नोट: बरेली के लिए महत्वपूर्ण)
विज्ञापन
पांच रुपये के गुटके लिए युवक ने दुकानदार को पीटा, मौत
नई दिल्लीः भजनपुरा के गढ़ी मांडू गांव में पांच रुपये के गुटके लिए कुछ युवकों ने एक दुकानदार को बुरी तरह पीट दिया। हमले में पीड़ित संत कुमार (48) बुरी तरह जख्मी हो गया। घर पहुंचकर पीड़ित ने परिवार को सारी बात बताई। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन पीड़ित को पहले नजदीकी दो अस्पताल ले गए, जहां से उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी बेड खाली नहीं मिला तो परिवार संत कुमार को बरेली स्थित अपने गांव ले गए। वहां गांव के ही डॉक्टर से उसका इलाज करवाने का प्रयास किया, लेकिन सोमवार रात उसकी मौत हो गई।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि कई बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार ने मंगलवार को बरेली में अपने गांव के शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से गांव बतिया, मीरानपुर-कटरा, बरेली निवासी संत कुमार गढ़ी मांडू गांव में किराए के मकान में रहता था। इसके परिवार में पत्नी धनदेवी, दो बेटे और दो बेटी हैं। संत कुमार पास में गली नंबर-5 में पान, बीड़ी, सिगरेट और गुटके की दुकान लगाते थे। रविवार को एक युवक उनसे गुटका लेने आया। पांच रुपये का गुटका लेने के बाद संत कुमार ने जब उसके पैसे मांगे तो आरोपी भड़क गया और लात घूंसे से उसकी पिटाई कर दी। संत कुमार के सिर में चोट लगी। आरोपी फरार हो गया। पीड़ित ने घर पहुंचकर सारी बात बताई। तबियत बिगड़ी तो परिवार उनको जीरो पुश्ते के एक अस्पताल ले गया, वहां से उन्हें इहबास अस्पताल भेज दिया गया। वहां से भी उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेड खाली न होने की बात कर वहां से भी किसी दूसरे अस्पताल ले जाने की बात की गई।
विज्ञापन
संत कुमार के बेटे शिवम ने बताया कि दिल्ली में इलाज न मिलने के कारण वह संत कुमार को रात में ही बरेली अपने गांव ले आया। यहां उनका देसी इलाज करवाया, लेकिन सोमवार रात को संत कुमार की मौत हो गई। मंगलवार को परिवार ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि बार-बार पुलिस से कॉल करने के बाद भी उनको मदद नहीं मिली। मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।
----
(शुजात आलम)
विज्ञापन
विज्ञापन