फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   police security at water tanks amid corona virus outbreak

सुरक्षा की दृष्टि से सभी जलघरों पर पुलिस का पहरा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
police security at water tanks amid corona virus outbreak
गांव बराही के जलघर का जायजा लेकर जानकारी जुटाते थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एसएचओ निरीक्षक देवेंद्र कुमार।  - फोटो : AMAR UJALA
कोरोना वायरस के बीच फैल रही अफवाहों को देखते हुए पुलिस प्रशासन बेहद गंभीर है। अफवाह फैलाने वालों पर जहां कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सभी एहतियातन कदम भी उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि क्षेत्र के जलघरों पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। थाना लाइनपार के अधीन 5 गांवों व 10 वार्डों का हिस्सा आता है। ऐसे में उक्त क्षेत्र में जितने भी जल घर है उन पर पुलिस कर्मियों की दिन-रात ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि को लेकर हर तरह के कदम पुलिस प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे हैं। ग्र्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने आसपास शरारती तत्वों पर पूरी नजर बनाए रखें। संदिग्ध नजर आने पर पुलिस को मामले से अवगत कराए। गांव व शहरों में ठीकरी पहरा व्यवस्था बनाए रखें। बता दें कि कोरोना वायरस से मरकज के जुड़ाव के बाद तरह तरह की अफवाहें सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से फैल रही है। इस तरह से लोगों में भय का माहौल भी बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में हर भारी व्यक्ति को शक की निगाह से देखा जा रहा है। उधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से हर एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पिछले दो दिन से जलघरों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। बताया गया है कि पूरे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 45 जलघर है और सभी पुलिस का पहरा है। उधर, लाइनपार क्षेत्र के आधीन पांच जलघर आते है। इसमें गांव बामनौली, परनाला, बराही, छोटूराम नगर व विकास नगर का जलघर शामिल है। थाना लाइनपार एसएचओ निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी जलघरों पर सुरक्षा की दृष्टि से दिन रात पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। ताकि किसी भी तरह की शरारत व अफवाहें न फैलाई जा सके। उन्होंने आमजन से सरकार व प्रशासन के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा है। थाना प्रबंधक ने बताया कि जलघरों पर जाकर अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे है। पुलिस की ओर से ही नहीं बल्कि ग्राम पंचायत की ओर से भी जलघरों के आसपास ठिकरी पहरा भी दिया जा रहा है। प्रशासन ने ग्रामीणों को कहा है कि वे जल घरों पर ठीकरी पहरा दें। खासकर संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा रखी जाए। शरारती तत्व यदि कोई गलत हरकत करता है तो उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाए। साथ ही नाजायज रूप से किसी व्यक्ति को आक्रोश का शिकार न बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed