फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   रामलीला की तरह ही छठ महापर्व के आयोजन की अनुमति दे सरकारःबिधूड़ी

रामलीला की तरह ही छठ महापर्व के आयोजन की अनुमति दे सरकारःबिधूड़ी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
रामलीला की तरह ही छठ महापर्व के आयोजन की अनुमति दे सरकारःबिधूड़ी
विज्ञापन
नई दिल्ली। रामलीला के तर्ज पर छठ महापर्व के आयोजन की मांग विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने की है। इस बाबत बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में कहा है कि दिल्ली में इस वर्ष कोरोना महामारी का व्यापक प्रकोप है, लेकिन यह भी सच है कि राजधानी के लाखों लोग इस पावन पर्व को मनाते हैं। बिधूड़ी ने पत्र के माध्यम से सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री खुद पहल कर प्रमुख छठ घाटों पर पांच-पांच लोगों को दो-दो मीटर की दूरी पर रहकर छठ पूजा करने के लिए विशेष पास जारी करें। आरडब्ल्यूए की जिम्मेदारी तय की जाए कि वह सोशल डिस्टेनसिंग के नियमों का पालन सुनिश्चित कराए। प्रदूषण को रोकने के लिए ट्रैफिक लाइटों पर मार्शल तैनात हो सकते है तो छठ घाट पर क्यों नहीं। छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ-साथ घाटों में स्वच्छ पानी भरने का काम भी तुरंत किया जाना चाहिए क्योंकि अब इस महापर्व के आयोजन में बहुत कम समय बचा है।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि छठ महापर्व पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर प्रचंड प्रदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हिन्दू विरोधी नीतियों और बिहार और उत्तर प्रदेश को अपमानित करने का विरोध किया जाएगा। नाकामी को छुपाने के लिए प्रतिबंध लगा कर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अन्य बयान में भाजपा ने दिल्ली सरकार पर लापरवाही का आरोप मढ़ा है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के उस बयान को लापरवाही जिसमें जैन ने कहा हैि क दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर खत्म हो गई है। कपूर ने कहा कि एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री से आईसीयू की संख्या बढ़ाने की मांग करते है तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्री कहते है कि कोरोना की लहर खत्म हो गई है। दिल्ली की जनता मंत्री सत्येन्द्र जैन से जानना चाहती है की वह किस आधार पर तीसरी लहर के अंत की घोषणा कर रहे हैं।
-------- ------- (नवनीत शरण)  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed