फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   दूध व मिठाई की दुकानों में मिलावट की शिकायत को लेकर एसडीएम की छापामारी सैंपल लिए

दूध व मिठाई की दुकानों में मिलावट की शिकायत को लेकर एसडीएम की छापामारी सैंपल लिए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
दूध व मिठाई की दुकानों में मिलावट की शिकायत को लेकर एसडीएम की छापामारी सैंपल लिए
फोटो : एसडीएम के नेतृत्व में एक दुकान पर सैंपल लेती प्रशासन की टीम।  - फोटो : Amar Ujala
दूध व मिठाई की दुकानों में मिलावट की शिकायत को लेकर एसडीएम की छापामारी सैंपल लिए
विज्ञापन
: कार्रवाई के दौरान एसडीएम के साथ खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम रही शामिल। संवाद न्यूज़ एजेंसी  फिरोजपुर झिरका । खाद्य एवं दूध तथा मिठाई की दुकानों पर मिल रही मिलावट की शिकायतों को लेकर एसडीएम रणबीर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी कर आवश्यक वस्तुओं के सैंपल जुटाए। प्रशासन द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हडकंप की मच गया।   बता दें कि शहर में इस समय खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं में मिलावट होने की शिकायतें लोगों द्वारा की जा रही हैं। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम रणबीर सिंह के नेतृत्व में कई जगह छापामारी की गई। टीम ने सबसे पहले यहां के एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार पर छापा मारा और वहां से दूध, खोआ, पनीर इत्यादि मिठाईयों का सैंपल जुटाया। इसी तरह टीम ने यहां के एक दुग्ध उद्योग कारखाने पर छापामारी की। छापामारी के दौरान टीम ने मौके पर मिली वस्तुओं का सैंपल लिया और उन्हें अपने साथ ले गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के चलते दुकानदारों में हडकंप देखा गया और कई दुकानदार ऐसे थे जो टीम की सूचना मिलने पर अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। वहीं इससे पहले भी सीएम फ्लाइंग द्वारा शहर के कई स्थानों पर खाद्य वस्तुओं में मिलावट व जमाखोरी को लेकर छापामारी की गई थी।
विज्ञापन
क्या कहते हैं उपमंडल अधिकारी नागरिक: इस बारे में जानकारी देते हुए उपमंडल अधिकारी नागरिक रणबीर सिंह ने बताया कि सरकारी आदेशानुसार संबंधित टीमें उक्त संबंध में कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा मिलावट एक मीठा जहर है, जो समाज और नागरिकों को धीरे धीरे नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में मेरी उन दुकानदारों से अपील है कि वे ऐसा ना करें। यदि कोई भी मिलावट करते हुए पकड़ा गया तो निश्चित ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इलाके में जाकर पनीर और दूध की मिलावट की शिकायतें आ रही हैं । इस बाबत प्रशासन लगातार मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है । इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. श्याम लाल, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वली मोहम्मद, प्रदीप कुमार सहित पुलिसबल के जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : एसडीएम के नेतृत्व में एक दुकान पर सैंपल लेती प्रशासन की टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed