{"_id":"61e688a136557b5456512dd2","slug":"mewat1642498209","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से शराब बेचने के दो मामले दर्ज, एक गिरफ्तार, 22 बोतल शराब बरामद।","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अवैध रूप से शराब बेचने के दो मामले दर्ज, एक गिरफ्तार, 22 बोतल शराब बरामद।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। सदर थाने में अवैध शराब के दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं,एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ,जबकि एक फरार हो गया,दोनों मामलों में अवैध शराब की कुल 22 बोतल बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दादू निवासी भागमल उर्फ भागु सोमवार शाम एक ढाबे पर अवैध शराब बेच रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी ,तो आरोपी मौके से फरार हो गया।मौके से बरामद एक प्लास्टिक के कट्टे में अवैध शराब की 11 बोतल बरामद हुई।वहीं दूसरे मामले में गांव जोरासी में अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में पुलिस ने जोरासी निवासी धन्ना उर्फ धर्मेंद्र को भी 11 बोतल अवैध शराब सहित काबू कर लिया। दोनों मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन